FD Rate – अगर आप अपनी मेहतन की कमाई को और बढ़ाना चाहते हैं तो एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट आपके लिए बेस्ट निवेश विकल्प है। इसमें आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और गारंटीड रिटर्न मिलेगा। इस समय 444 दिन वाली एफडी पर देश के कई बैंक अच्छा-खासा ब्याज दे रहे हैं। इस अवधि की एफडी में कम पैसा निवेश करके भी 37,056 रुपये का ब्याज कमा सकते हैं। आईये नीचे खबर में समझते हैं पूरी कैलकुलेशन
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक की MPC मीटिंग हुई है जिसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। RBI ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। RBI के फैसले के बाद अब एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ौतरी हो नहीं होगी। लेकिन एफडी ब्याज दर में गिरावट भी नहीं आई है।
अगर आप एफडी में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, इस समय कई बैंक एफडी (FD Interest Rate) पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। इसमें पब्लिक सेक्टर का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India FD Rate) भी एक है जो अपने ग्राहकों को एफडी पर बंपर ब्याज प्रदान कर रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इस समय 444 दिन की अवधि वाली एफडी पर सबसे अधिक रिटर्न दे रहा है।
जानिये कितने दिन की एफडी पर कितना मिल रहा ब्याज –
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India FD Rate) अपने ग्राहकों को एफडी खाते पर 2.75 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज प्रदान कर रहा है। इस बैंक में आप कम से कम 7 दिन की एफडी भी करवा सकते हैं। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में सबसे अधिक 10 साल तक के लिए एफडी करवा सकते हैं।
यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन की अवधि वाले FD पर 2.75 % से लेकर 3.50 % तक ब्याज ऑफर कर रहा है और 121 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.50 प्रतिशत से लेकर 6.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा, 271 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम (FD Rate) पर 6.10 प्रतिशत से लेकर 6.85 प्रतिशत तक रिटर्न मिल रहा है वहीं 444 दिन की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 6.60 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है।
444 दिन की FD में 4 लाख निवेश करने पर इतना मिलेगा ब्याज –
अगर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (FD Rate Update) की 444 दिनों की एफडी स्कीम में आम नागरिक 4 लाख रुपये निवेश करते हैं तो उन्हें मैच्यॉरिटी पर 33,154 रुपये के ब्याज समेत कुल 4,33,154 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, सीनियर सिटीजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 444 दिनों की एफडी स्कीम में चार लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर उन्हें कुल 4,35,752 रुपये मिलेंगे। इसमें से 35,752 रुपये ब्याज होगा।
बता दें कि आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन (Senior Citizen FD Rate) की तुलना में अति वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज दिया जा रहा है। अति वरिष्ठ नागरिक 444 दिन वाली एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर कुल रकम 4,37,056 रुपये मिलेगी। इसमें उन्हें 37,056 रुपये फिक्स ब्याज मिलेगा।