IMD Rain Alert : दिल्ली, हरियाणा समेत 13 राज्यों में पड़ेगी आंधी-बारिश की मार, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

IMD Rain Alert : देशभर में इस बार मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। जहां बीते दिनों गर्मी पड़ रही थी। वहीं, अब एक बार फिर मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए देश के किन राज्यों में बारिश के आसार है।

इस बार देशभर में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में जहां गर्मी महसूस की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। खबर में जानिए आईएमडी ने किन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।


किन राज्यों में मौसम होगा ठंडा
IMD ने आज शुक्रवार को 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि और वज्रपात के आसार है।मौसम विभाग की ओर से जिन राज्यों में आंधी बारिश के आसार जताए हैं। इन राज्यों में बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम का नाम शामिल हैं।


मौसम विभाग की ओर से बिहार में 18 अप्रैल को बारिश के आसार जताए गए हैं, ओडिशा में 17 से 21 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 19 अप्रैल को बारिश के आसार जताए गए है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 18 से 20 अप्रैल के बीच भारी बारिश के आसार है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज 17 अप्रैल को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शाम होते गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही कल 18 अप्रैल को भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश के आसार नहीं है। 18 अप्रैल के बाद से फिर से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। 18 अप्रैल के बाद से फिर से दिल्ली में तापमान बढ़ने लगेगा।

यूपी में दिखेगा गर्मी का कहर
यूपी में लगातार पारा बढ़ने की वजह से गर्मी महसूस हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी मौसम ऐसा रहने के चलते गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज 17 अप्रैल को यूपी में एक-दो जगहों के अलावा कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कानपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

बिहार में कब तक बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे में बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में आज रूक-रूक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पटना में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 22 अप्रैल तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

राजस्थान-गुजरात का कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान और गुजरात में 17 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच कुछ इलाको में बारिश हो सकती है। 17 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार है। 17 अप्रैल को कमजोर विक्षोभ के चलते राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के आस-पास के इलाको में कहीं हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाको में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री रह सकता है। गुजरात में 19 और 20 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज 17 अप्रैल को बारिश के आसार है। उत्तराखंड के देहरादनू , चमोली, बागेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार है। हिमाचल प्रदेश में 17 से 20 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने आज 12 जिलों में से 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं।

Leave a Comment