IMD Weather Alert : पिछले काफी दिनों से देश भर के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आईएमडी की तरफ से आने वाले 24 घंटे के मौसम को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि अगले 24 घंटे कई राज्यों में आंधी तूफान की संभावना है। आइए जानते है किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम।
भारत के कई राज्यों में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से इन दिनों लोग बरसात का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Updates) की तरफ से भी अगले 24 घंटे के मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया है तथा बताया है कि देश के कई राज्यों में तेज बरसात के साथ आंधी और तूफान आने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD Weather Updates) की तरफ से बताया गया है कि अब की बार गर्मी पीछा छोड़ने वाली नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके एनसीआर में शुक्रवार तथा शनिवार के दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की तरफ से इन इलाकों में लोगों को दोपहर के समय बाहर नए निकालने की सलाह दी गई है।
आज 15 में को देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान (Delhi Weather) तकरीबन 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा लगाया गया है। मौसम विभाग की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि अगले तीन दिन बाद तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
बिहार झारखंड का मौसम
अबकी बार बिहार (Bihar Weather) में भी गर्मी का कर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि पटना और भागलपुर जैसे शहरों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कई इलाकों में अलके बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी की वजह से लोगों को पानी की गिलट का सामना करना पड़ सकता है। झारखंड के मौसम को लेकर विभाग की तरफ से अलर्ट (IMD Alert) जारी किया गया है तथा मौसम खराब होने की वजह से फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश (MP Weather) का मौसम भी अबकी बार काफी ज्यादा गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती है तो कई इलाकों में तेज बरसात के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि मध्य प्रदेश के खजुराहो में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच सकता है, जबकि पचमढ़ी में रात का तापमान करीब 19 डिग्री रहने की संभावना है। इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, रतलाम और गुना में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में यहां तेज गर्मी पड़ने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश (UP Weather) में भी गर्मी लगातार बढ़ रही है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं चलेंगी और पूर्वी यूपी में उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग (IMD Updates) ने लोगों को दोपहर में जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है। फलौदी, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश (IMD Rain Alert) हो सकती है और अगले दो दिनों में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम
महाराष्ट्र और गुजरात में भी गर्मी और उमस बढ़ेगी। अहमदाबाद, सूरत, मुंबई और पुणे में लोगों को गर्म हवाओं और चिपचिपी गर्मी का सामना (weather updates) करना पड़ सकता है।
उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम
उत्तराखंड और हिमाचल के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन पहाड़ों में मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा। वहीं तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की तरफ से कहा गया है कि आले वाले दिनों में गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो सकती है और ऐसे में दोपहर के समय बाहर कम निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। जिन इलाकों में बरसात के आसार है वहां भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।