Hisar News : कोई भूखा न सोए, इसलिए चलाई मुहिम, हिसार के नवीन रोजाना 200 लोगों को करा रहे मुफ्त भोजन

Hisar News : बदल रहे जमाने के साथ-साथ लोगों की सोच और व्यवहार में भी काफी ज्यादा बदलाव आ रहा है। हाल ही में हिसार के समाजसेवी नवीन कुमार लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। नवीन कुमार अब रोजाना 200 लोगों को मुफ्त भोजन खिला रहे हैं। चलिए जानते हैं नवीन कुमार द्वारा चलाई गई इस मुहिम के बारे में विस्तार से।


कई लोगों को समाज सेवा करना काफी ज्यादा पसंद होता है। दुनिया भर में आज भी कई लोग ऐसे हैं जो अपने खुद के सपने पूरे करने की बजाय समाज सेवा में बाढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। ऐसा ही कुछ हिसार डी एन कॉलेज रोड शिवाजी गली निवासी समाजसेवी नवीन कुमार (Hisar News) कर रहे हैं। करोना काल के समय जब रेलवे स्टेशन तथा सड़कों पर भूखे लोगों को देखा तो नवीन ने अपने इरादे बदल लिए और नई गाड़ी खरीदने के लिए 3 लाख रूपये का लोन भी उनके इस इरादे को बदल नहीं सका।


पत्नी के सुझाव ने बदली जिन्दगी


समाजसेवी नवीन कुमार (Social worker Naveen Kumar) की पत्नी नंदिनी द्वारा दिए गए एक सुझाव ने ही उनकी जिंदगी में काफी बड़ा बदलाव कर दिया। नवीन कुमार की पत्नी ने कहा कि पहले जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाए गाड़ी तो बाद में भी ले ली जाएगी और इसी सोच पर चलते हुए अब वह एक बड़ी मुहिम चला रहे हैं।


करोना काल के समय जब लॉकडाउन लगा था तो उस दौरान नवीन कुमार ने 56 दिन तक तकरीबन डेढ़ सौ लोगों को खाना खिलाने से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने करीब 300 लोगों को चाय तथा बिस्किट बांटने का कार्य किया। धीरे-धीरे उनकी रुचि समाज सेवा में बढ़ती (interest in social service) गई और पिछले चार महीने से वह लगातार रेलवे रोड पर करीब 200 से अधिक भूखे लोगों को खाना खिला रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि उन्होंने एक दिन भी अपने इस कार्य पर विराम नहीं लगाया है। फिलहाल नवीन कुमार जय श्री राम निशुल्क भोजन सेवा (Jai Shri Ram Free Food Service) के नाम से संस्था चला रहे हैं और इन दिनों वह वार्ड नंबर 20 से पार्षद भी है।


साप्ताहिक दिनों के हिसाब से घर पर बनवाते है खाना


इस मुहिमको आगे बढ़ाने के लिए नवीन कुमार (Social worker Naveen Kumar) रोजाना अपने घर पर ही भोजन तैयार करवाते हैं और सप्ताह के सातों दोनों के हिसाब से अलग-अलग प्रकार का खाना बनवाया जाता है। नवीन कुमार का कहना है कि इस मुहिम के जरिए लोगों को पौष्टिक तथा विविध भोजन मिल जाएगा और नवीन कुमार की तरफ से उठाई गई इस कदम से प्रभावित होकर अब तक 167 से अधिक लोग इस मुहिम में जुड़ चुके हैं जिनमें व्यापारी, समाजसेवी तथा आम नागरिक शामिल है।


नवीन कुमार की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सेवा अभियान (service campaign) में उनके साथ सुरेंद्र, दीपक, राजेश, जगमिंदर मित्तल तथा गुनीलाल जैसे सहयोगियों की तरफ से अहम भूमिका निभाई गई है। नवीन कुमार तथा उनकी टीम की तरफ से यह कहा जा रहा है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा ना रहे। बेसहारा तथा बीमार पशुओं से जुड़े कामों में भी नवीन कुमार काफी आगे रहते हैं। हिसार के नवीन कुमार पिछले 10 सालों से समाज सेवा में एक्टिव है।

Leave a Comment