Gold Price : हरे निशान पर आया सोना, चांदी में भी तेजी जारी, जानिए ताजा रेट

Gold-Silver Rate : मई महीने की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में खूब उथल-पुथल देखने को मिली है। अब एक हफ्ते बीतने के बाद सोना हरे निशान में कारोबार कर रहा है। ग्लोबल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी सोना (Gold Silver Price Today) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो खबर में जानिए कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

MCX पर सोने-चांदी के भाव
MCX पर आज 8 मई 2026 को सोने-चांदी (Gold and silver prices on MCX) में तेजी देखने को मिली है। इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोने का भाव 1,52,864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2,60,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया है। बीते कारोबारी सेशन में सोने की कीमतें 1,52,465 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,59,738 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।


क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम
बीते दिनों के मुकाबले आज सोने के भाव (sone Ke bhav) में 400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 912 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में शुरू हुए तनाव के बाद सोने चांदी की कीमतों पर खूब दबाव देखा जा रहा है, लेकिन जनवरी महीने में सोने की कीमतों ने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना लिया था, जिस वजह से यहदबाव भी उसे उछाल को कवर नहीं कर पाया। अभी भी सोने चांदी की कीमतें पिछले साल की तुलना में ऑल टाइम हाई पर है।

किन शहरों में क्या चल रहे भाव
दिल्ली (Delhi Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,40,100 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,14,660 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,660 रुपये

मुंबई (Mumbai Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,680 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,950 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,510 रुपये

कोलकाता (Kolkata Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,680 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,950 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,510 रुपये

चेन्नई (Chennai Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,53,680 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,41,020 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,17,720 रुपये

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,680 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,950 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,510 रुपये

भोपाल (Bhopal Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,730 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,950 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,560 रुपये

जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
बीते कुछ समय में सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate) में खूब फेरबदल देखने को मिली है। बीते दिनों चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी आई थी। आज भी सोने की अपेक्षा चांदी में अधिक उछाल आया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु में आज चांदी की कीमतें 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। ऐसे ही चेन्नई में आज 8 मई को चांदी की कीमत 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।

Leave a Comment