Haryana ka Mausam : हरियाणा में एक बार फिर मौसम का अलग ही रूप ही देखने को मिलने वाला है। एक बार फिर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में अब धूप और बादलों की लुका-छिपी देखने को मिलने वाली है। इसके लिए आईएमडी ने कई इलाकों (Haryana Weather 14 May ) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
हरियाणा (Haryana Weather News) में आज 14 मई को तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही लगी रहने वाली है। धूप और बादलों की लुका-छिपी भी देखने को मिलेगी। IMD के अनुसार 14 मई को हिसार, सिरसा, भिवानी और फतेहाबाद में बारिश की संभावना हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। उसके बाद 15 मई को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है।
किन जिलों में हुई बारिश
हरियाणा में आज 14 मई को राज्य (Haryana Weather News) के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। धूप और बादलों की आवाजाही लगी रहने वाली है। बहादुरगढ़ में बीते दिनों मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार है। इसके साथ ही फरीदाबाद (Faridabad weather News) में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा अंबाला में भी बीते दिनों तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।
कब करवट लेगा मौसम
IMD के अनुसार 14 मई को हिसार (Hisar Weather Forecast), सिरसा, भिवानी और फतेहाबाद में बारिश की संभावना हैं और इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दिन, 15 मई को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती हैं। शाम को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार है। IMD के मुताबिक 16 मई को हरियाणा के कई इलाकों में मौसम नम रहेगा।
आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम
उसके बाद हरियाणा (Haryana Ka Mausam) में 17 मई को दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में गर्मी दोबारा तेज होगी और गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही 18 मई को कई जिलों में उमस बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही 19 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बारिश के आसार है और 20 मई को हरियाणा के बड़े इलाको में तेज धूप निकलेगी। कई जिलों में तापमान बढ़ेगा।