IMD Weather Alert : भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तुफानी बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट देश के 12 राज्यों में जारी किया गया है। इसके बारे में विस्तार से खबर में जानिए।
इन जगहों पर अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि हिमाचल, जम्मू, झारखंड बिहार, उत्तरप्रदेश उत्तराखंड आदि कुल 12 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में बरसात की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही। क्योंकि राजस्थान में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साथ में राजस्थान में 13 मई तक लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
11 से 13 मई को होगी बरसात
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में 11-13 मई को तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। वहीं दूसरी और बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बादलों की हल्कि गड़गड़ाहट के साथ बरसात हो सकती है।
दक्षिण भारत में तूफानी हवाओं के साथ होगी बरसात
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बरसात होने के अनुमान है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 7 दिनों तक बरसात हो सकती है।
12 मई तक दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में तापमान की बढकर 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस समय बरसात की कोई उम्मीद नहीं है। अगर दिल्ली में आज के तापमान की बात करे तो यह 34 डिग्री पहुंच गया।
यूपी में तेज बरसात और आंधी का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि यूपी में 13 मई तक तेज आंधी और बरसात हो सकती है। इसके साथ लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा और बरेली में हल्की बरसात और तेज हवा के चलने की उम्मीद है।
बिहार में 11 मई तक तेज हवाओं के साथ बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 11 मई तक तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। साथ ही बिहार के कई राज्यों पटना,गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा और बेगूसराय में हल्की बरसात होने के अनुमान है। बरसात होने से बिहार में उमस बढ़ेगी।
राजस्थान में 13 मई तक लू का अलर्ट
राजस्थान के पूर्वी हिस्से में बरसात और तेज हवाएं चलेगी। मगर, पश्चिमी हिस्से में शनिवार से 13 मई तक लू का अलर्ट जारी किया हे। राज्स्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर में
हल्की बरसात होने के अनुमान है। इसके अलावा राज्स्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में 13 मई तक आंधी बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग ने दी जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली में बिजली चमकने के साथ हल्की बरसात होने का अनुमान है।
हिमाचल में तेज हवाओं के साथ होगी बरसात
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल में 11 मई से लेकर 13 मई तक बरसात के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। क्योंकि इस दौरान हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हिमाचल के शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी, कुल्लू और चंबा में हल्की बरसात होने के अनुमान है।
जानिए आज का मुख्य शहरों का तापमान
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और चेन्नई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। कोलकात्ता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस वहीं
पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रांची में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। अगर जयपुर की बात करे तो वहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 रहा। शिमला में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12डिग्री सेल्सियस रहा।