Gold Prices : बीते कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज 26 अप्रैल को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। अगर आप आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में 1 तोला के रेट (Gold Silver Prices ) क्या चल रहे हैं।
बीते दिनों आया सोने के भाव में उछाल
दरअसल, बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की बैठक को लेकर संभावनाओं के चलते आखिरी कारोबारी दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है और सोने के भाव में उछाल देखने को मिला है। लेकिन कल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने यह जानकारी दी है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता बैठक में जुड़ने के लिए उनके प्रतिनिधिमंडल नहीं जा रहे हैं। यह बैठक सिर्फ समय की बर्बादी है।
आगे कैसी रहेगी सोने की चाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के द्वारा शांति वार्ता को लेकर जो बयान दिए गए हैं और ईरान को लेकर जो धमकी दी गई है, उसके बाद कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में एक बार फिर तेजी के आसार है। ट्रंप का कहना है कि उनके पास सारे पत्ते हैं। ईरान चाहे तो हमारी शर्तें मान भी सकता है या फिर लंबे समय तक नाकाबंदी जारी रहने के चलते नुकसान को सहन करें।
एक सप्ताह में कैसी रही सोने की चाल
इससे पहले 24 अप्रैल को MCX पर सोने का भाव (Gold Rate on MCX) 1,53,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी का भाव 2,44,321 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही था। इसके पहले 17 अप्रैल को MCX पर सोने का भाव 1,54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,58,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते के आखिरी बंद भाव से इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत (Sone Ke Rate) में गिरावट दर्ज हुई है। इस सप्ताह कमोडिटी मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
इन महानगरों में सोने -चांदी के रेट्स
दिल्ली (Delhi Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,190 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,41,350 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,15,680 रुपये
मुंबई (Mumbai Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,040 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,41,200 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,15,530 रुपये
भोपाल (bhopal Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,090 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,41,250 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,15,580 रुपये
हैदराबाद (hyderabad Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,040 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,41,200 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,15,530 रुपये
चेन्नई (Chennai Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,910 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,41,000 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,15,500 रुपये
कोलकाता (kolkata Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,040 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,41,200 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,15,530 रुपये
बेंगलुरु (Bangluru Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,040 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,41,200 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,15,530 रुपये