Tips and Tricks : गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। पारा 40 से पार चला गया है। गर्मी के मौसम में लू चलते ही घरों में कूलर पंखे भी गर्म हवा देने लगते हैं। गर्मी तेज होते ही घरों में पंखा भी गर्म हवा देने लगता है जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। गर्मियों में इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ जुगाड़ लगा सकते है। जिससे कमरे का तापमान कम हो सकता है। क्या उपाय अपनाकर आप ऐसा कर सकते इसकी जानकारी नीचे खबर में दी गई है।
बर्फ से ऐसे मिलेगी ठंडक
पंखे के सामने एक बड़े बर्तन या ट्रे में बर्फ के टुकड़े रख दें। जब पंखा चलेगा, तो हवा बर्फ से टकराकर ठंडी हो जाएगी और पूरे कमरे में ठंडक महसूस होगी। अगर कमरा छोटा है तो यह बहुत कारगार साबित होगा।
गीले कपड़े का कर सकते हैं इस्तेमाल
एक साफ सूती कपड़ा हल्का गीला करके पंखे के सामने या खिड़की पर टांग दें। हवा जब इस कपड़े से होकर गुजरती है तो वह ठंडी हो जाती है। यह तरीका बिल्कुल नेचुरल कूलिंग जैसा काम करता है। इसके लिए आप हल्की गीली चादर ओढ़कर पंखे के नीचे बैठ सकते हैं, इससे भी शरीर को तुरंत राहत मिलती है।
वेंटिलेशन है जरूरी
कमरे का सही वेंटिलेशन बेहद जरूरी है। दिन के समय खिड़कियां और पर्दे बंद रखें ताकि धूप अंदर न आए। शाम या रात में खिड़कियां खोल दें, जिससे बाहर की ठंडी हवा अंदर आ सके। पंखे की दिशा ऐसी रखें कि वह बाहर की हवा को कमरे में लाने में मदद करे।
पानी का छिडकाव करे
फर्श पर हल्का पानी छिड़कना या पोछा लगाना भी काफी असरदार तरीका है। इससे कमरे का तापमान कम होता है और पंखा चलने पर ठंडक ज्यादा महसूस होती है।अगर संभव हो तो छत पर भी पानी डाल सकते हैं, इससे ऊपर से आने वाली गर्मी काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ पंखे की नियमित सफाई करना भी बहुत जरूरी है।साफ पंखा ज्यादा तेज और बेहतर ठंडी हवा देता है। ये छोटे उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं।