Gold Rates : सोने चांदी की कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब गिरावट देखने को मिल रही है। इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी आज सोना (Gold Silver Rates Today) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि इस गिरावट के बाद देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

कॉमेक्स पर सोने का भाव
वर्ल्ड बैंक का कहना है कि साल 2026 में कीमती धातुओं में 42 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। यानी सोने चांदी और अन्य मेटल की कीमतों में आगामी समय में उछाल आ सकता है। कॉमेक्स पर सोने का भाव (Comex gold rate) 68.20 डॉलर की गिरावट के बाद 4,617.10 डॉलर प्रति औन्स पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही 3.788 डॉलर की गिरावट के बाद चांदी का भाव 81.540 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।


आगामी समय में सोने की चाल
वर्ल्ड बैंक के मुताबिक साल 2025 के मुकाबले साल 2026 में कीमती धातुओं की कीमत में 42 प्रतिशत की बढ़ौतरी की संभावना है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, इन्फ्लेशन और केंद्रीय बैंकों के द्वारा की जा रही सोने की बड़ी खरीदारी के बाद सोने-चांदी ने साल 2026 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड ऊंचाई रिकॉर्ड की है। सोने के मुकाबले चांदी का प्रदर्शन अधिक रहा है और आगामी समय में भी चांदी के बढ़िया रिटर्न देने की उम्मीद है।

सोने चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी
जान लें कि सोने चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (Import duty on gold and silver) को 6 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत करने के बाद भारत सरकार की ओर से सोने के इंपोर्ट पर भी लिमिट लगा दी है। भारत के विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक निर्यातक एक बार में अब अधिकतम 100 किलोग्राम सोना ही बिना किसी शुल्क के मंगा सकते हैं।

भारत में सोने चांदी की कीमतें
घरेलू कमोडिटी बाजार एमसीएक्स में बीते दिनों सोने का भाव 1,62,003 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी का भाव 2,91,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। बीते दिनों भारत के सर्राफा बाजारों में भी कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई । हालांकि एक दिन पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला था।

Leave a Comment