Haryana Weather : हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

Haryana Weather – उत्तर भारत के राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा-पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में अब मौसम करवट बदल रहा है। पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हरियाणा-पंजाब (Haryana Weather) और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। यूपी में नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में 15 मई को तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। राजस्थान में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। पिछले दो दिनों से दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी है जिससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

दिल्ली में एक-दो दिन से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट आई है। मौसम विभाग (Delhi Mausam Update) ने आज भी हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश का मौसम –

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (UP Weather) के कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई सीतापुर, रायबरेली, गोंडा, शाहजहांपुर और पीलीभीत में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की भीआशंका है।

15 से 18 मई तक यहां होगी बारिश –

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ताजा अपडेट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और बिहार में 15 से 17 मई के बीच बरसात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में 15 से 18 मई के दौरान तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वही उड़ीसा में आज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

दक्षिणी भारत के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु केरल पुडुचेरी से लेकर आंध्र प्रदेश के राज्य सीमा क्षेत्र में 17 मई तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। वही तेलंगाना में 17 मई तक कर्नाटक में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने और कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो मौसम (Weather Update) अब रंग बदल रहा है। मौसम विभाग ने नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर से लेकर असम, मेघालय तक 17 मई तक लगातार हल्की से मध्य बरसात जारी रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज आंधी चलने का भी अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 17 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Comment