IMD Weather : भारत मौसम विभाग की तरफ से वेदर को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट के अनुसार देशभर में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। जहां, किसान खेतों में गेहूं कटाई के कार्य में जुटे हुए हैं, ऐसे में किसानों के लिए भी बारिश चिंता का सबब हो सकती है।
लगातार बढ़ रही तपीश पर अब ब्रेक लगने वाला है। देश में कई जगहों पर बारिश व आंधी का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 13 राज्यों में तुफानी बारिश के साथ ओलावृष्ट्रि का भी अंदेशा जताया जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से इसको लेकर 7 दिवसीय वेदर पूर्वानुमान जारी किया गया है। चलिए जानते हैं इस पूर्वानुमान के बारे में-
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम
भारत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे (IMD Weather Forecast) में मेघालय, नागालैंड, असम और कच्छ क्षेत्र में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा देश के अन्य राज्य मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, गुजरात क्षेत्र, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तटीय महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है।
क्या चल रही हैं मौसम की गतिविधियां
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुासर दक्षिणपूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के ऊपर निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, एक उत्तर-दक्षिण गर्त दक्षिण असम से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के पार निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में फैला हुआ है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना है।
पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग (barish ka alert) की ओर से 18 अप्रैल तक असम और मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। इस दौरान इन इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने व तेज 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 15 से 17 अप्रैल के दौरा बारिश की संभावना है। इस दौरान यहां भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहने वाला है मौसम
उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद में हल्की से मध्यम बारिश व ओलावृष्टि और बर्फबारी (Hailstrom alert) की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 17 से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर तेज वर्षा की संभावना है। बात करें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ (Haryana Chandigarh Weather Alert) की तो इन एरिया में 17 व 18 तारीख को मौसम खराब रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, 17 और 18 पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
पूर्वी भारत के लिए वेदर का अलर्ट
भारत मौसम विभाग (India Metrological department) की तरफ से पूर्वी भारत में भी तेज बारिा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 से 18 अप्रैल के दौरान बारिश हो सकती है। ओडिशा में 17 से 20 अप्रैल के दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ छिटपुट से हल्की बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहने वाला है मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Rain alert) के अनुसार कर्नाटक के आंतरिक क्षेत्रों में 16 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और कर्नाटक में दो दिन मौसम खराब रह सकता है।