Haryana ka Mausam : बीते कुछ दिनों हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ी है और तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, लेकिन बीते दिनों से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana ka Mausam ) में आगामी दिनों में आंधी के साथ भारी बारिश देखने को मिलने वाली है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
IMD ने प्रदेश (Haryana Weather 29 April ) के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आज 29 से 30 अप्रैल के दौरान तेज हवाएं 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनो में राज्य में मौसम सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में बादल, बूंदाबांदी और तूफानी हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
2 मई तक कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, इस दौरान प्रदेश (Haryana Rain Forecast ) में गरज-चमक के साथ आंधी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 29 अप्रैल को हरियाणा और चंडीगढ़ में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान झोंकों वाली तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। 29 अप्रैल को को भी प्रदेश में मौसम ठंडा होने लगेगा। कई जिलों में गरज के साथ आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
30 अप्रैल को उत्तर और पश्चिमी जिलों में बारिश (Haryana Rain Alert) की संभावना हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 1 मई को कई इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कुछ इलाकों पर तेज हवाएं चलेंगी। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके साथ ही 2 मई को भी उत्तर और पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज 29 अप्रैल को कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए भी आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक कल 30 अप्रैल को भी मौसम तूफानी रहने की संभावना जताई है।
आईएमडी के अनुसार प्रदेश में 2 मई को कुछ राहत मिलेगी और 3 और 4 मई को एक बार फिर से आंधी और बारिश (Haryana Rain Alert) का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक का कहना है कि आगामी 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है।