Haryana New Highway : हरियाणा में सरकार की ओर से यातायात को सुगम बनाने के लिए और सड़क व्यवस्था को मजबूती देने के लिए नए 4-लेन हाईवे को मंजूरी दे दी गई है। अब इस नई हाइवे के निर्माण से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। खबर में जानिए ये नया फोरलेन हाईवे कहां से कहां तक बनाया जाना है।
हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है और यातायात को सुगम बाने के लिए सरकार की ओर से एक और नए फोरलेन हाईवे को मंजूरी मिली है। इस नए हाईवे के निर्माण से प्रदेश के कई जिलों को लाभ होगा। खबर में जानिए सरकार के इस प्रोजेक्ट के बारे में-
कौन सा है ये नया 4 लेन हाईवे
दरअसल, अब जल्द ही सरकार की ओर से कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी और इस हाईवे को कैथल से यमुनानगर तक निर्मित किया जाएगा। इससे प्रदेश में सफर सुगम होने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। फोरलेन बनने के बाद ट्रैफिक का दबाव बेहद कम होगा।
इन शहरों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
हरियाणा के इस कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे के निर्माण से प्रदेश में जाम से निजात मिलेगा। सरकार की इस पहल से कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच आवाजाही सुगम होगी। वहीं, लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते इस रोड जाम से छुटकारा मिलेगा और यात्रा में समय भी बचेगा।
अन्य किन प्रोजेक्ट पर होगा काम
हरियाणा के कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट के मुताबिक, एमडीआर-119 को कैथल से ढांड से होकर के कुरुक्षेत्र तक चौड़ीकरण किया जाना है। इसके साथ ही स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर से होकर के यमुनानगर तक फोरलेन किया जाने का प्लान है। इसको NH-152D,NH- 44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से सीधे कनेक्ट किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
क्या होंगे हाईवे के चौड़ीकरण से लाभ
इस हाईवे के चौड़ीकरण से आसपास की जमीनों की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कारोबार को नई दिशा मिलेगी। व्यापारियों, उद्योगों और किसानों का बाजार तक पहुंच आसान होगा। सीएम की ओर से कुरुक्षेत्र जिले को 15 बड़े विकास प्रोजेक्ट देने का ऐलान किया गया है। इतना ही नहीं, बल्कि बच्चों के खेलने के लिए नया खेल स्टेडियम भी निर्मित होगा।