Hisar Airport : इन दिनों हरियाणा पुलिस का एक लेब्रा ब्रीड का डॉग काफी ज्यादा फेमस हो रखा है। हिसार एयरपोर्ट पर तैनात डॉग मैंडी ने अपना दम दिखाते हुए पुलिस ड्यूटी मीट में सिल्वर मेडल जीता है। आइए जानते हैं चर्चा का विषय बने इस मैंडी डॉग के बारे में विस्तार से।
हरियाणा के इतिहास (history of haryana) में पहली बार एक पुलिस डॉग ने कुछ इस तरह की उपलब्धि हासिल की है कि इससे पूरे पुलिस विभाग में गर्व का माहौल है। आपको बता दे की हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) पर तैनात हरियाणा पुलिस का लेब्रा ब्रीड का डॉग मैंडी (Labrador breed dog Mandy) इन दिनों अपनी सूंघने की क्षमता को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मैंडी डॉग की यह चर्चा प्रधानमंत्री के कार्यालय तक पहुंच चुकी है। पहले भी मैंडी कोई खास कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री के विमान और हेलीकॉप्टर की सुरक्षा जांच (Security checks of the PM helicopter) का हिस्सा रह चुका है। पिछले साल 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कार्यक्रम के दौरान मैंडी डॉग की क्षमता का खास प्रदर्शन देखने को मिला। इस कार्यक्रम के दौरान मैंडी डॉग ने हेलीकॉप्टर के पायलट की शू पॉलिश तक सूंघकर ढूंढ निकाली थी।
पिछले दिनों नागपुर में 69 वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट (All India Police Duty Meet) आयोजित की गई थी जहां मैंडी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया और मैंडी का ये दम देखकर पुलिस विभाग में भी गर्व का माहौल फैला हुआ है।
RDX जैसे खतरनाक पदार्थ को ढूंढने में फायदेमंद
पुलिस अधिकारियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मैंडी कुछ ही मिनट में RDX और अमोनियम नाइट्रेट जैसे खतरनाक पदार्थों को पहचान सकता है। मैंडी की ट्रेनिंग (Mandy dog training) ITB सेंटर पंचकूला में 2020 के साल में पूरी हुई थी। पिछले साल से मैंडी हिसार के एयरपोर्ट पर तैनात है।
इन दिनों हिसार एयरपोर्ट पर मैंडी (Mandy dog at Hisar Airport) बम निरोधक दस्ते में तैनात है। फिलहाल यह ईएचसी वीरभान की निगरानी में कार्य कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है की मैंडी एक हाई एक्सप्लोसिव डिटेंशन डॉग (High Explosive Detention Dog) है। मैंडी में सूंघने की क्षमता काफी अधिक है। किसी हानिकारक पदार्थ को सूंघने के तुरंत बाद यह है उसकी पहचान कर लेता है।
मैंडी की दिनचर्या
मैंडी की दिनचर्या (mandy’s daily routine) भी किसी सिपाही से कम अनुशासित नहीं है। यह सुबह 5:30 सैर करने के लिए जाता है और उसके बाद इसकी रेगुलर ट्रेनिंग कराई जाती है और डाइट में इसे डेढ़ लीटर दूध, डॉग फूड रोटी तथा सोयाबीन दिया जाता है। शाम के 5:00 बजे तक वह अपनी ड्यूटी निभाते हैं वह रात 9:30 बजे तक आराम के लिए चला जाता है।