Haryana Weather Today: हरियाणा में बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए लगातार मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। दिन में गर्माहट और रात होते-होते बूंदाबांदी के चलते मौसम का दोहरा अंदाज देखने को मिल रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Weather Today) में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के कई जिलों में अभी आंधी तूफान के साथ बारिश होने वाली है।
बीते दिनों कैसा रहा हरियाणा का मौसम
अभी इन दिनों देश के उत्तरी इलाकों में कभी आंधी-तूफान (storm alert in haryana) के साथ बारिश हो रही है, तो कहीं सूरज की तपीश के चलते चिलचिलाती गर्मी का एहसास हो रहा है। हरियाणा में भी लगातार मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है और लोगों को एहतियात बरतने का अलर्ट किया गया है।प्रदेश में हरियाणा में बीती रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से मौसम काफी सुहावना हो गया है।
12 से अधिक जिलों में बरसे मेघा
बीते दिनों 4 मई 2026 के दिन प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है, जिसके तहत राज्य के 12 से अधिक जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश हुई है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल के साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है।
गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana Ka Mausam) में आज कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखने केा मिल सकता है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग की ओर से 15 मई के लिए थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते हरियाणा में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। 15 मई को बादल छाने और कुछ इलाको में बूंदाबांदी के आसार है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि तेज हवाओं और बिजली गिरने के आसार पर गौर करते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
इसके साथ ही 16 मई से मौसम (Haryana Weather Forecast) में बदलाव नजर आने लगेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 16 मई को हरियाणा में मौसम शुष्क रह सकता है और बारिश की गतिविधियां समाप्त हो जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगेगा। विभाग की ओर से 16 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में हीट वेव यानी लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। IMD के अनुसार 16 मई के बाद से 20 मई तक प्रदेश का मौसम गर्म तथा शुष्क बना रह सकता है।
आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक आज 15 मई के दिन प्रदेश (IMD Rain Alert) के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। इस दौरान कहीं-कहीं तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही कई स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और गरज चमक के साथ बिजली गिरने के आसार है।