Track Inoperative EPFO Accounts Online : आपके पीएफ का फंसा पैसा अब निकलेगा, सरकार लेकर आ रही ये पोर्टल

Track Inoperative EPFO Accounts Online: अगर आपका पैसा भी पुराने पीएफ खातों में सालों से जमा होकर इनऑपरेटिव कैटेगरी में चला गया है, तो सरकार करोड़ों EPFO सदस्यों के लिए एक खास ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल लाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि यह नया पोर्टल आपकी वर्षों पुरानी मेहनत की कमाई को आसानी से वापस पाने में मदद करेगा।

आसानी से ट्रैक कर सकेगे जमा रकम

गौर करने वाली बात यह है कि नौकरी बदलने या पुरानी कंपनी का रिकॉर्ड उपलब्ध न होने की वजह से लोग अपना जमा PF पैसा नहीं निकाल पाते थे, खासकर वे जिनके खाते 2014 से पहले के हैं और जिनके पास UAN नंबर नहीं है। Employees’ Provident Fund Organisation के इस नए पोर्टल के जरिए अब लोग अपने पुराने पीएफ खातों और उनमें जमा रकम को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।

जानें क्या है E-PRAAPTI पोर्टल

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने हाल ही में E-PRAAPTI पोर्टल की घोषणा की है। इसका पूरा नाम Employee Provident Fund Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts बताया जा रहा है।जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इस पोर्टल के जरिए आधार की मदद से लोग अपने पुराने और निष्क्रिय पीएफ खातों को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। इस कदम का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जिनके पास UAN नंबर नहीं है और जिनका पैसा लंबे समय से खातों में अटका हुआ है।

व्यवस्था में बढ़ेगी पारदर्शिता

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पोर्टल के जरिए आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन की मदद से सदस्य अपने पुराने और निष्क्रिय पीएफ खातों को आसानी से ट्रैक (track) कर सकेंगे। शुरुआत में यह सिस्टम मेंबर आईडी के आधार पर काम करेगा, लेकिन आने वाले समय में उन लोगों को भी सुविधा दी जाएगी जिन्हें अपनी पुरानी आईडी याद नहीं है। इससे न केवल प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि कागजी कार्रवाई में भी कमी आएगी और पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी।

रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम्स का हुआ निपटारा

रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में ईपीएफओ ने रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम का निपटारा किया है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 6.01 करोड़ था। इनमें से लगभग 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस या आंशिक निकासी से जुड़े थे। राहत की बात यह है कि करीब 71.11% एडवांस क्लेम्स को ऑटो मोड के जरिए सिर्फ 3 दिनों के भीतर ही प्रोसेस कर दिया गया।

Leave a Comment