IMD Rain Alert – देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं इस बीच कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ अति भारी बारिश होने के चेतावनी जारी की गई है।
मौसम में आएगा बड़ा बदलाव –
भारत देश में अब मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेजी से तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) कमजोर पड़ने के बाद अब कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भयंकर गर्मी और उमस का कहर देखने को मिलेगा, तो वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी।
इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी –
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग में इन राज्यों में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। आईएमडी (IMD Weather) ने सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार जताए हैं। वही कल यानी 16 अप्रैल को भी महाराष्ट्र में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल तक तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं विदर्भ और आंतरिक उड़ीसा में इस हफ्ते तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम –
पूर्वोत्तर भारत में मौसम की बात करें तो मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने असम, मेघालय और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर भारत अन्य के राज्यों में 17 अप्रैल तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश वाला मौसम बना रहेगा। इसके अलावा, असम और मेघालय में 17 से 19 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण भारत में शुरू होगी बारिश –
दक्षिण भारत में भी बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Weather Update) ने कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 17 अप्रैल तक इन राज्यों में कुछ हिस्सों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बरसात देखने को मिल सकती है। इस दौरान तटीय क्षेत्रों में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
17 अप्रैल तक यहां होगी अति भारी बारिश –
महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) सहित पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी और मौसम उमस भरा बना रहेगा। वहीं अप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे पूर्वी क्षेत्र में 16 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। सिक्किम में भी बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम में लगातार हो रहे बड़े बदलाव के बीच IMD ने केरल और कर्नाटक में 17 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। यहां पर मौसम में बदलाव आने से देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है। इन राज्यों में मौसम खराब होने से मौसम विभाग ने यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।