Hisar Airport Time Table : जहाज के माध्यम से सफर करने वाली यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दे कि हरियाणा के हिसार में बने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के गर्मियों का फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जयपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू हो गई है। आइए जानतें है हिसार एयरपोर्ट के इस नए फ्लाइट शेड्यूल के बारे में विस्तार से।
हरियाणा के हिसार शहर (Hisar News) में बना महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पिछले काफी समय से चालू हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी (airport authority) की तरफ से अब यहां एक नया समर फ्लाइट शेड्यूल (new summer flight schedule) जारी कर दिया गया है, जिसके तहत हिसार से दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और अयोध्या जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी फ्लाइट मिल जाएगी।
अब एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से फ्लाइट शेड्यूल में कई तरह के बदलाव (change in flight schedule) किए गए हैं, हिसार से एक सप्ताह में 6 दिन जहाज उड़ान लेंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से लागू किया गया यह नया शेड्यूल सिस्टम 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। अब तक जयपुर जाने वाली फ्लाइट बंद थी, लेकिन अब हिसार से जयपुर की फ्लाइट को दोबारा शुरू कर दिया गया है।
क्या है खास बदलाव
यात्रियों की मांग को देखते हुए जयपुर और हिसार के बीच नई फ्रीक्वेंसी जोड़ी गई है।
कनेक्टिविटी बेहतरीन बनाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ की कुछ फ्लाइट्स के टाइम टेबल (flight timetable) में बदलाव किया गया है।
अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट जारी रखने से न केवल कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
कल से शुरू होगा नया टाइम टेबल
एयरपोर्ट अथॉरिटी (Hisar Airport) की तरफ से जारी किए गए इस नए फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार यह सभी बदलाव 16 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। इसमें एलाइंस एयर के एटीआर 42 और एटीआर 72 विमानों का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। इस शेड्यूल में चंडीगढ़ दिल्ली और जयपुर के रूट को पहल दी जाएगी, ताकि व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि से यात्रियों को स्पेशल सुविधाएं मिल सके।
नया फ्लाइट शेड्यूल
नए टाइमटेबल के अनुसार, दिल्ली और अयोध्या रूट सप्ताह में दो दिन (शुक्रवार और रविवार) चलता है। इसमें दिल्ली से हिसार के लिए उड़ान सुबह 10:55 बजे भरती है और 11:40 बजे पहुंचती है। हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान दोपहर 12:05 बजे चलती है और 02:05 बजे पहुंचती है। अयोध्या से हिसार के लिए उड़ान दोपहर 02:30 बजे रवाना होकर शाम 04:30 बजे पहुंचती है और हिसार से दिल्ली के लिए उड़ान शाम 04:55 बजे चलकर 05:40 बजे पहुंचती (new flight schedule) है।
चंडीगढ़ रूट सप्ताह में दो दिन (सोमवार और बुधवार) चलता है। इसमें दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिसार के लिए उड़ान दोपहर 01:50 बजे चलती है और शाम 04:05 बजे पहुंचती है। वहीं हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान (बदला गया समय) शाम 04:30 बजे चलकर 05:15 बजे पहुंचती है।
जयपुर और कुल्लू रूट सप्ताह में दो दिन (मंगलवार और गुरुवार) चलता है। इसमें जयपुर से हिसार के लिए उड़ान दोपहर 01:10 बजे चलती है और 02:10 बजे पहुंचती है, जबकि हिसार से जयपुर के लिए उड़ान दोपहर 02:35 बजे रवाना होकर 03:35 बजे पहुँचती है।