IMD Weather Update : जहां बीते दिनों देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अब एक बार फिर कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। अब इसी बीच आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश व बर्फबारी तो कई हिस्सों में भीषण गर्मी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में कई राज्यों में गर्मी के साथ लू चलने के आसार है। खबर में जानिए मौसम विभाग से जुड़े अपडेट के बारे में-
अप्रैल का आधा से अधिक महीना बीते गया है और अभी से गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। मौसम विभाग ,IMD Rain Alert, का कहना है कि आगामी दिनों में कई राज्यों में भयंकर गर्मी का दौर जारी रहने वाला है और इस दौरान तापमान बढ़ने से लू जैसी स्थिती बन सकती है। मौसम में इस बदलाव का असर कई इलाकों में देखने को मिलेगा।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज 20 अप्रैल को कई इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है। पश्चिमी हवा के चलते तपिश और अधिक बढ़ने की संभावना है। हरियाणा में भी मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है।
यूपी में आज मौसम का हाल
यूपी में अभी आगामी दिनों में हीटवेव जैसी स्थिती बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शुष्क पश्चिमी हवा के चलते आज 20 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान गर्म हवाओं के साथ ही लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अभी महाराष्ट्र के ऊपर प्रति चक्रवाती असर दिख रहा है, जिसका प्रभाव यूपी के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। इससे तापमान बढ़ रहा है। हालांकि अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।
कैसा रहेगा बिहार का मौसम
बिहार के मौसम को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आज 20 अप्रैल को बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में तेज आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 50–60 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। हालांकि 21 अप्रैल को बिहार में भी लू संभावना बनी है।
एमपी में मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग का कहना है कि एमपी में आगामी 2 दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। एमपी के कुछ इलाकों में अभी भी लू का असर दिख रहा है, लेकिन अब बादलों की आवाजाही लगी रहने वाली है और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार है। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। आईएमडी के अनुसार आगामी दिनों में फिर से तेज हवाओं व शुष्क हवा के चलते गर्मी बढ़ने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान के मौसम की बात करें तो यहां पर मौसम का मिलाजुला असर रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार आगामी तीन दिन तक मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। खासकर पूर्वी राजस्थान में लू चलने के आसार है। हालांकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवांए चल सकती है।
पहाड़ी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में पहाड़ों में ठंड बढ़ने के आसार है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में तापमान पर दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। उत्तराखंड में आज 20 अप्रैल को आईएमडी ने कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश के आसार जताए हैं।