Mahindra CNG SUV : भारतीय बाजारों में महिन्द्रा की कारों का दबदबा कायम है। अब ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए महिन्द्रा कंपनी की ओर से XUV 3XO CNG को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। अगर आप भी महिन्द्रा की इस अपकमिंग एसयूवी को खरीदने का सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि महिन्द्रा की 3एक्सओ सीएनजी (Mahindra XUV 3XO CNG) की कीमत और फीचर्स के बारे में-
3एक्सओ सीएनजी ऑप्शन में होगी लॉन्च
वैसे तो महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में पेश किया जा चुका है और अब कंपनी की ओर से इसे सीएनजी ऑप्शन में पेश किया जाने वाला है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 में पेट्रोल एसयूवी के बाद दूसरा मार्केट शेयर सीएनजी (Mahindra XUV 3XO CNG Launch) एसयूवी का रहा है, जो आंकड़ों के हिसाब से तकरीबन 22 प्रतिशत है। ऐसे में महिंद्रा के लिए सीएनजी एसयूवी सेगमेंट में एंट्री लाभदायक हो सकती है।
3एक्सओ सीएनजी का इंजन ऑप्शन
जानकारी के अनुसार आगामी समय में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी (Mahindra XUV 3XO CNG Launching) की इंडियन मार्केट में लॉन्चिंग की जा सकती है। उम्मीद है कि इस नई सीएनसी में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (CNG SUV Sale In India) मिलने की संभावना है और इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी में टाटा नेक्सॉन सीएनजी के जैसे ही डुअल सिलिंडर टेक्नॉलजी मिलने की संभावना है। इसके अलावा यह एसयूवी 6 स्पीड मैनुअन ट्रांसमिशन से लैस होने वाली है।
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की कीमत
अगर बात करें महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की कीमत (Mahindra XUV 3XO Price) और खूबियों के बारे में तो इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के पेट्रोल-डीजल वेरिएंट्स की कीमत की शुरुआत 7.54 लाख रुपये से शुरू होती है और 14.88 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Mahindra XUV 3XO EV की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 13.89 लाख रुपये से होती है और 14.96 लाख रुपये तक जाती है।
माइलेज के मामले में शानदार होगी एसयूवी
कंपनी की ओर से एक्सयूवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO CNG) में 1.2 लीटर से लेकर 1.5 लीटर तक का इंजन विकल्प दिया गया है, जो कि 109.96 BHP से लेकर 128.73 BHPतक की पावर और 200 न्यूटन मीटर से लेकर 300 न्यूटन मीटर तक का पिक टॉर्क को जनरेट करता है। आगामी समय में एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी आती है माइलेज के मामले में भी यह एसयूवी शानदार होने वाली है।