Mini Luxury SUV : अक्सर लोग लग्जरी कार खरीदना तो चाहते हैं, लेकिन अधिक कीमतों के चलते नहीं खरीद पाते हैं। अब लग्जरी एसयूवी की बढ़ती कीमतों के बीच Mini की ओर से लग्जरी SUV की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को कीमत में पेश किया गया है। अगर आप भी ये एसयूवी लेने का मन बना रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि Mini की इस एययूवी (Mini Cars low price) की कीमत और फीचर्स के बारे में-
किस एसयूवी की प्री-बुकिंग हुई शुरू
Mini कंपनी ने देश में अपनी नई SUV Mini Countryman C के लिए प्री-बुकिंग (Mini Countryman C pre-booking) की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने दावा किया है कि इस मॉडल में C का अर्थ Core है, यानी की मिनी की इस सीरीज का एंट्री-लेवल वेरिएंट होगा। बड़ी बात यह है कि इस कार को देश में ही असेंबल किया जाएगा, जिससे इसकी कीमत को कम होंगी और ज्यादा लोग इस एसयूवी की खरीदी कर पाएंगे।
Mini Countryman C में इंजन ऑप्शन
Mini कंपनी की इस नई एसयूवी Mini Countryman C में 2.0 लीटर का ट्विन-पावर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन लगभग 170 hp और 280 Nm टॉर्क को जनरेट करने वाला है और इतना ही नहीं एसयूवी में 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है, जिससे ड्राइविंग स्मूद होगी। हालांकि, Mini Countryman C में ऑल-व्हील ड्राइव (All-Wheel Drive) नहीं, बल्कि टू-व्हील ड्राइव (Two-Wheel Drive) सिस्टम दिया जा सकता है। मिनी का ये वेरिएंट एकदम किफायती रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह Countryman लाइनअप का लोअर-स्पेक मॉडल है।
Mini Countryman C की कीमत
बता दें कि देशभर में Mini Countryman C इस सिरीज (Mini Countryman C Price) की बेहद सस्ती SUV होगी। अभी तो Countryman Electric और जॉन कूपर वर्कस (John Cooper Works ) जैसे वेरिएंट इम्पोर्ट (CBU) होकर आते हैं, इस वजह से इनकी कीमतें अधिक होती है। कीमत की बात करें तो Mini Countryman C की संभावित कीमत 51 लाख रुपये से 55 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस कीमत (Mini Countryman C Price) में यह कार BMW iX1 के आस-पास बैठती है, जिसकी कीमत तकरीबन 51 लाख रुपये हैं। वहीं, यह Mini Countryman JCW से बेहद सस्ती होने वाली है।
Mini Countryman C के फीचर्स
देशभर में Mini Countryman C को 5 कलर (Mini Countryman C Colour Option ) में पेश किया जा सकता है। इस SUV के भीतर प्रीमियम फील और बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए टैन ब्राउन लेदर इंटीरियर उपलब्ध होगा। मिनी की यह कार 5-सीटर होगी और इसमें मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी दिया जाएगा। इस एसयूवी का बेस्ट फीचर इसका 9।4-इंच का गोल OLED टचस्क्रीन होगा, जो Mini Operating System 9 पर वर्क करेगा।
साथ ही इस एसयूवी में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्लाउड-बेस्ड नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स (Mini Countryman C Features) मिलने की संभावना है। साउंड के लिए इस एसयूवी में Harman Kardon का प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई अन्य फीचर्स दिए जा सकते हैं।