Haryana New Ring Road – हरियाणा में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण करवा रही है। अब प्रदेश वासियों के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल सरकार ने हरियाणा के एक जिले में नया आधुनिक रिंग रोड बनाने की योजना तैयार की है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
हरियाणा राज्य की विकास गति को रफ्तार देने के लिए सरकार कई डेवलपमेंट के कार्य कर रही है। राज्य में सड़कों का सुधार किया जा रहा है कहीं पर नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम भी तेजी पर है। अब हरियाणा सरकार एक जिले में नया मॉडर्न रिंग रोड बनाने जा रही है। इस रिंग रोड (New Ring Road) के बनने से शहर में आने जाने वालों को ट्रैफिक जाम में घंटों समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों से कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।
नया रिंग रोड बनने से होगा यह फायदा –
हरियाणा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में प्रस्तावित आधुनिक रिंग रोड (New Ring Road) के निर्माण के लिए 250 करोड रुपए की राशि जारी की है। इसके बनने से सफर आसान होगा। आए दिन लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से छूटकारा मिलेगा। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों और टूरिस्ट को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
CM ने दी अहम जानकारी –
CM नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कुरुक्षेत्र को वैश्विक धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाने के लिए लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। साल 2014 में PM नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का वादा किया था और अब यह लक्ष्य पूरा होने वाला है। CM ने बताया कि ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव के अंदर लगभग तैयार हो चुके हैं। इसे आने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान जनता के लिए खोला जाएगा।
आधुनिक तकनीक से बनाया गया केंद्र –
यह केंद्र आधुनिक तकनीक की सहायता से महाभारत कालीन प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा, जिससे पर्यटक एक अनूठा ऐतिहासिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
इस बार गीता महोत्सव (Gita Festival) पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ौतरी होने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में शहर की यातायात व्यवस्था का बेहतर होना बहुत जरूरी है। इस कड़ी में अभी से काम किया जा रहा है। शहर में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढावा
सरकार को उम्मीद है कि यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देगी। कुरुक्षेत्र को विश्व स्तरीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है।