Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी की तपीश लगातार बढ़ रही है। बीते दिनों में राज्य के तापमान में भारी उछाल रिकॉर्ड किया गया। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश (Haryana Weather Update ) में मौसम के करवट को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी दिनों में कई जिलों में भारी बारिश के आसार है।
12 शहरों में होंगे हीटवेव जैसे हालात
हरियाणा में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Haryana) 44 डिग्री पार पहुंच गया है। आईएमडी (IMD Rain Alert) के अनुसार आज 12 शहरों में हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रोहतक में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है, जो सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है।
इन जिलों में बनेगी लू जैसी स्थिती
बीते दिनों हरियाणा (Haryana Ka Mausam) के 13 प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा के सिरसा में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और फरीदाबाद में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि आज 25 अप्रैल को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल के साथ ही कई जिलों में लू और गर्म रात की स्थिति देखी जा सकती है।
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (Haryana Weather Update) में मौसम में 29 अप्रैल तक उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। वहीं आज 25 अप्रैल की देर रात के दौरान पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ियों की ओर बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 अप्रैल और 29 अप्रैल के दौरान हरियाणा में कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार है।
किसानों को दी गई ये सला
कृषि विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में मौसम (Haryana Weather News) में बदलाव के चलते किसानों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आईएमडी ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं और जौ की तैयार फसल की कटाई और कटाई का काम जल्द पूरा कर लें। इसके साथ्ज्ञ ही बदलते मौसम के चलते अगले तीन दिनों तक किसी भी प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव न करें।