जल्द लॉन्च होगी Honda की ये इलेक्ट्रिक बाइक, मिलेगी 130KM की रेंज

Honda EV Bike : अगर आप होंडा कंपनी की बाईक के शौकिन है तो ये खुशखबरी आपके लिए है। क्योंकि होंडा अपनी बाईक में इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आ रहे हैं। जल्द ही ये बाइक लॉन्च होने वाली है। इस बाइक की रेंज की बात करे तो 130 किलोमीटर की रहने वाली है।

भारत में मिला पेटेंट

होंडा की पहली स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक डब्लयूएन 7 का भारत में पेटेंट दर्ज हो गया है। इसके बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। यह बाइक 2026 मॉडल होगी और इसे नवंबर 2024 में पेश किए गए ईवी फन कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है।

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ दमदार लुक

पेटेंट में सामने आए डिजाइन के अनुसार WN7 का लुक बेहद मॉडर्न और स्पोर्टी है। बाइक में नैकेड स्टाइल फ्रंट दिया गया है, जो रोबोटिक फील के साथ काफी आकर्षक नजर आता है। इसके फ्रेम और बैटरी को एक ही कवर से ढका गया है, जिससे इसे फ्यूल टैंक जैसी शेप मिलती है। फ्रंट में चौड़ी एलइडी डीआरएल और ऊपर-नीचे सेट किए गए हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में चौड़ा हैंडलबार, गोल बार-एंड मिरर और सिंगल सीट दी गई है। पीछे का हिस्सा काफी क्लीन डिजाइन में रखा गया है, जहां मोनोकोक स्टाइल सबफ्रेम देखने को मिलता है।

प्रीमियम फीचर्स और स्पोर्टी सेटअप

WN7 में राइट साइड सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म दिया गया है, जिसमें मिड-मोटर ड्राइव और रियर डिस्क ब्रेक फिट किए गए हैं। यह सेटअप बाइक को प्रीमियम और हाई-टेक लुक देता है।

परफॉर्मेंस और रेंज जानिए

होंडा WN7 में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 50.4 किलोवाट यानी करीब 67.5 बीएचपी की पावर और 100 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी ने इसकी परफॉर्मेंस को 600 सीसी स्पोर्ट्स बाइक के बराबर रखने का दावा किया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 9.3 किलोवाट की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 130 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

बाइक में सीसीएसटू (CCS2 ) बेस्ड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत तक 30 मिनट से कम समय में चार्ज किया जा सकता है। वहीं, घर पर चार्जिंग के लिए इसमें सामान्य एसी चार्जिंग का विकल्प भी मिलेगा।

Leave a Comment