Haryana New Highway : विकास को नई रफ्तार देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक नया हाइवे बनाने की घोषणा की गई है। जिससे ट्र्रैफिक से राहत मिलेगी। यह हाइवे बनने अनेकों लाभ मिलने वाले है। इसके बारे में अब खबर में जानते हैं इसके बारे में विस्तार से ।
कैथल से यमुनानगर तक मिली मंजूरी
यह नया हाइवे कैथल-यमुनानगर तक बनेगा। जानकारी के अनुसार कैथल से यमुनानगर तक जाने वाले रास्ते को अब फोरलेन किया जाएगा। जिससे कम समय में सफर हो सकेगा और समय में भी बचत होगी। यह रास्ता फोरलेन बनने से यहां आस-पास के इलाकों में आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। नए हाइवे बनने की जानकारी सीएम नायब सैनी ने अपने भाषण में दी।
जहां हाइवे बनेगा वहां जमीनों की कीमत बढ़ेगी
जानकारी के अनुसार कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे परियोजना के तहत एमडीआर-119 को कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक इसे फोरलेन किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि हाईवे के फोरलेन होने से इसके आसपास के क्षेत्रों की जमीनों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ यह बनने से ट्रांसपोर्ट सुविधा आसान होगी।