Haryana Best Market : आजकल हर कोई पार्टी के लिए या ऑफिस वियर के लिए नए और ब्रांडेड कपड़े खरीदना पसंद करता है। सस्ते बाजारो की बात करें तो दिल्ली का ही ख्याल आता है, लेकिन आज हम आपको हरियाणा की ऐसी खास मार्केट (Haryana Best Market ) के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर कपड़े किलो के भाव से बेचे जाते हैं। खबर में जानिए हरियाणा के किस जिले में सस्ते कपड़े मिल जाते हैं।
पानीपत में मौजूद है ये मार्केट
हम आपको हरियाणा की एक खास मार्केट (special market in Haryana) के बारे में बताने वाले हैं, जो दिल्ली के मशहूर चोर बाजार से भी बेहद सस्ती है। यह मार्केट पानीपत में है, जहां आप किलो के हिसाब से बेहद कम दामों में बेहतरीन कपड़े की खरीदी कर सकते हैं। वैसे तो पानीपत में कई फेमस होलसेल कपड़ों के मार्केट मौजूद हैं, जहां सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी के कपड़े मिल जाते हैं।
कौन से हैं पानीपत के ये खास मार्केट
जब भी बात आती है सस्ते कपड़ों (Panipat Ke Sasta Market)की तो दिमाग में दिल्ली के सरोजिनी नगर, चांदनी चौक या चोर बाजार का ही नाम आता हैं। लेकिन पानीपत के इस मार्केट में सस्ते, बल्कि ब्रांडेड कपड़े भी बहुत कम दामों में मिल जाते हैं। पानीपत के साथ-साथ आसपास के इलाकों के लोग भी इस मार्केट में खरीदी करने के लिए आते हैं। बता दें कि सनौली रोड (Sanauli Road) और कच्चा कैंप मार्केट (Raw Camp Market) यहां के प्रमुख कपड़ा बाजार हैं।
किस हिसाब से यहां बेचे जाते हैं कपड़ें
पानीपत के इन बाजारों (Panipat Market) में सूती, सिल्क, ब्लेंकट, बेडशीट और अन्य फैब्रिक की बंपर रेंज मिलती है। व्यापारी और ग्राहक यहां पर थोक में कपड़ों की खरीदी करने के लिए आते हैं। इन मार्केट की खासियत यह है कि यहां कपड़े पीस के हिसाब से नहीं बल्कि किलो के हिसाब से बेचे जाते हैं। दुनियाभर से यहां पुराने, लेकिन अच्छे हालत वाले कपड़े आते हैं और इन कपड़ों को उनकी गुणवत्ता के हिसाब से श्रेणियों में बांटा जाता है और फिर उचित दाम पर इन कपड़ों की बिक्री की जाती है। इस वजह से कई व्यापारी यहां से कपड़े खरीदकर दिल्ली के लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और अन्य जगहों पर इन कपड़ों की बिक्री करते हैं।