Yamaha का धांसू हाइब्रिड स्कूटर नए अवतार में लॉन्च, स्टाइलिश लूक के साथ मिलेगा बेहतर माइलेज

Yamaha hybrid scooter : यामाहा मोटर ने भारतीय बाजार में नए-नए टू-व्हीलर लॉन्च कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। यामाहा के स्कूटरों की भारतीय बाजारों में खूब डिमांड देखी जाती है। अब इसी बीच यामाहा कंपनी ने नए अवतार में धांसू हाइब्रिड स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसका अब नया अवतार एकदम स्टाइलिश लूक में पेश किया गया है।


अगर आप भी हाल- फिलहाल में यामाहा का कोई धांसू स्टाइलिश लूक के साथ बेहतर माइलेज वाला स्कूटर लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। दरअसल, हाल ही में यामाहा कंपनी ने नए अवतार में धांसू हाइब्रिड स्कूटर की लॉन्चिंग की है, जिसमे कंपनी ने डिजाइन अपडेट्स और आधुनिक फीचर्स जोड़कर इसे नया लूक दे दिया है। खबर में जानिए इस स्कूटर के बारे में विस्तार से-


यामाहा का कौन सा स्कूटर हुआ लॉन्च
यामाहा मोटर की ओर से 2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid का अपडेटेड मॉडल पेश कर दिया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 76,500 रुपये तय की गई है। कंपनी की ओर से इसे तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें Fascino S, Fascino Disc और Fascino Drum वेरिएंट का नाम शाामिल हैं। इन वेरिएंट में सबसे महंगा वेरिएंट Fascino S है, जिसकी शुरुआती कीमत 95,200 रुपये हैं और मिड-लेवल Fascino Disc वेरिएंट की कीमत 88,000 तय की गई है।

स्कूटर के डिजाइन में हुए खास बदलाव
कंपनी ने स्कूटर के डिजाइन में खास बदलाव किए हैं, जिससे ये पहले से अधिक आकर्षक हो गया है। 2026 Yamaha Fascino का लूक एकदम नया और फ्रेश है। स्कूटर के टेल सेक्शन को बिल्कूल नया डिजाइन दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं टेललाइट्स और टर्न इंडिकेटर्स में भी कुछ बदलाव किए हैं, जिससे स्कूटर का रियर लुक पहले से अधिक स्टाइलिश हो गया है। कंपनी ने इस स्कूटर में नए ग्राफिक्स को भी जोड़ा हैं, जो इसके डिजाइन को बेहतर बनाता हैं।

2026 Yamaha Fascino का इंजन ऑप्शन
इंजन की बात करें तो 2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid में पहले जैसा ही इंजन मौजूद है। इस स्कूटर में 125cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, फोर-स्ट्रोक इंजन ऑप्शन मिलता है। यह इंजन हाइब्रिड सिस्टम के अंतर्गत आता है, जिसमें स्मार्ट मोटर जनरेटर दिया है। यह सिस्टम स्टार्ट तकनीक के साथ आता है, जिससे माइलेज तो बेहतर होती ही है और स्कूटर स्मूद परफॉर्मेंस देता है। कंपनी के अनुसार ये नया हाइब्रिड मॉडल 65 किमी प्रति लीटर तक की माइलेज ऑफर करता है।

2026 Yamaha Fascino के एडवासं फीचर्स
साथ ही हाईब्रिड अपडेटेड मॉडल में कई उपयोगी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। फीचर्स के तौर पर स्कूटर में साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर मौजूद है, जिससे सेफ्टी बनी रहती है और 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट आप आराम से रख सकते हैं। यह स्कूटर E20 फ्यूल के साथ भी कंपैटिबल है।

Leave a Comment