Hisar News : अवैध कॉलोनियों पर लिया एक्शन, इन लोगों पर आगे भी होगी कार्रवाई

Hisar News : हरियाणा सरकार की तरफ से जिस तरह हिसार शहर को चमकाने के लिए नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं उसी तरह अवैध जगहों पर हो रहे निर्माण पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब हरियाणा के हिसार जिले में भी अवैध कॉलोनियों पर निगम की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है और बताया गया है कि इन लोगों पर आगे भी कार्रवाई होगी।


लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण पर रोकथाम (prevention of illegal construction) लगाने के लिए सरकार की तरफ से काफी सख्ती से पेश आया जा रहा है। हाल ही में हरियाणा के हिसार जिले में बनी अवैध कालोनियों पर प्रशासन की तरफ से एक्शन (Action on illegal colonies) लिया गया है। आपको बता दे की हिसार के गांव अग्रोहा में अवैध कालोनियां एक बड़ी समस्या बन गई है। बीते कल अग्रोहा मोड विकास नगर में जिला नगर योजनाकार (district town planner) की तरफ से अवैध निर्माणों पर एक बड़ी कार्रवाई की गई।


इस अवैध निर्माण पर रोकथाम लगाने के लिए विभाग (Hisar News) की तरफ से जेसीबी का सहारा लिया गया और विकास नगर तथा आसपास की कॉलोनियों में जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। प्रशासन की तरफ से विकास नगर में नींव भरे प्लॉट्स सहित उनकी चारदीवारों को भी तोड़ दिया गया।


आम आदमी को दी सलाह


ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ पंचायती राज अग्रोहा पवन कुमार तथा जिला नगर योजनाकार अधिकारी दिनेश कुमार, जेई हरिमोहन सहित भारी पुलिस बल इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहा। DTP दिनेश कुमार की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आम आदमी अवैध कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माण न करें और अवैध कॉलोनी में प्लाट (Plot in illegal colony) खरीद कर अपने पैसे बर्बाद ना करें।

प्लॉट लेने से पहले कर ले कॉलोनी की जांच


DTP दिनेश कुमार की तरफ से कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति प्लाट लेने से पहले उस कॉलोनी के बारे में सही से जानकारी (information about colony) प्राप्त कर ले और अगर कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण (Plot in illegal colony) करता है तो उसके निर्माण को ध्वस्त किया जा सकता है।

Leave a Comment