8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 283 % बढ़कर आएगी सैलरी

8th Pay Commission Salary Hike : 8वें वेतन आयोग और कर्मचारी यूनियनों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर बातचीत हो गई है। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी (8th Pay Commission Salary Hike ) 283 परसेंट बढ़कर आ सकती है। खबर में जानिए नए पे कमीशन से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-

नई दिल्ली में हुई बैठक में ये हुई मांग
अभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (seventh pay commission) के तहत हर महीने कम से कम 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी दी जा रही है और 6वें वेतन आयोग के तहत कर्मियों की सैलरी को 7,000 रुपये से बढ़ाया गया था। नई दिल्ली में 28 से 30 अप्रैल तक हुई बैठक में नेशनल काउंसिल (NC-JCM) ने तकरीबन 36 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सैलरी में इजाफा (Salary hike for employees), सैलरी स्ट्रक्चर बदलाव और ज्यादा पेंशन व भत्तों की मांग की थी।

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
NC-JCM के स्टाफ साइड ने नए पे कमीशन (Fitment Factor In 8th cpc) में 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, जो 7वें वेतन आयोग के तहत 2.57 के फिटमेंट फैक्टर की तुलना में तकरीबन 126 बेसिस पॉइंट्स (bps) अधिक है। अगर 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की मांग वेतन आयोग की ओर से स्वीकार की जाती है तो इससे कर्मियों की सैलरी में 283 परसेंट की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।
यानी की अब अगर किसी की बेसिक सैलरी (Employees Basic Salary) 18000 रुपये है, तो उन कर्मियों की सैलरी बढ़कर तकरीबन 69000 रुपये तक पहुंच जाएगी, वहीं, मध्यम स्तर के कर्मियों के वेतन में भी सभी वेतन बैंड में भारी इजाफा देखने को मिलेगा।

फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का केलकुलेशन
फिटमैंट फैक्टर (fitment factor) एक ऐसा गुणक होता है, जिसका यूज सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नई बेसिक सैलरी या पेंशन तय करने के लिए किया जाता है। फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से अगर आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये हैं और सरकार की ओर से 3.83 फिटमेंट फैक्टर तय किया जाता है तो इससे कर्मियों की नई बेसिक सैलरी (New basic salary of employees) = 18,000 रुपये × 3.83 = 68,940 रुपये के आस-पास हो सकती है। यानी की जितना अधिक फिटमेंट फैक्टर होगा, कर्मचारियों की सैलरी में उतना ही उछाल आएगा।

कितनी बेसिक सैलरी की हो रही मांग
दरअसल, बता दें कि कर्मचारी यूनियनों की ओर से मिनिमम बेसिक सैलरी (Minimum basic salary of employees) 69,000 रुपये तय करने का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले 7वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम सैलरी का केलकुलेशन परिवार के 3 सदस्यों के बेस पर होती थी। अब यूनियनों के मुताबिक परिवार में बुजुर्ग माता-पिता को भी जोड़ा जाना चाहिए, जिससे परिवार का यूनिट 3 से बढ़कर 5 यूनिट हो जाता है। कर्मचारियों की ओर से 5 लोगों के खर्च के हिसाब से सैलरी की यह मांग रखी है।

Leave a Comment