New Cars : इस महीने लॉन्च होंगी 4 कार, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

New Cars : मई माह देश के ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस माह में 4 गाड़ियां लॉन्च होने जा रही है। अगर आप हाल फिलहाल गाड़ी लेने की सोच रहे है तो ये खबरे आपके काम आ सकती है। अब खबर में जानते है विस्तार से इन कारों के बारे में।

22 मई को लॉन्च होगी एमजी मैजेस्टर

इस कार का इंतजार भारत में काफी समय से हो रहा है। इसके लॉन्च होने से पहले ही इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। डिजाइन के मामले में यह कार बहुत ही खास रहने वाली है। हाइलाइट्स में ऑल-एलईडी लाइटिंग, एक बड़ी ग्रिल, 19 इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, एक कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट सेटअप आदि शामिल रहने वाले हैं।
अगर इसके फीचर्स की बात करे तो 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ आगे 12 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली सीटें, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और दो वायरलेस फोन चार्जर शामिल है। जो इसे खास बनाते हैं। इंजन की बात करे तो इसमें 2-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। अगर इसकी कीमत की बात करे तो 12.5 लाख रुपये से शुरू होकर
20.5 लाख रुपये तक है।

अपडेट वर्जन में मिलेगी होंडा सेडान कार

होंडा की पांचवी जनरेशन होंडा सिटी को दूसरा फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है। यह कार आपको अपडेट वर्जन के साथ मिलेगी। इसमें आपको पावर्ड ड्राइवर सीट, एक बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, एक फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, आगे वेंटिलेटेड सीट मिलेगी। अगर इस कार की लॉन्च की बात करे तो यह 22 मई को लॉन्च होने जा रही है। इंजन में इसके कोई बदलाव नहीं होने वाला। अगर इसकी कीमत की बात करे तो यह 12.5 लाख रुपये से शुरू होकर 20.5 लाख रुपये तक की रहने वाली है।

टाटा सिएरा का इलेक्ट्रिक अवतार

मई में ही टाटा की चर्चाओं में रहने वाली टाटा सिएरा का अब इलेक्ट्रिक अवतार आने वाला है। अगर इसके डिजाइन की बात करे तो ईवी स्पेसिफिक अपडेट को छोड़कर जैसे क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और एयरोडायनामिक डिजाइन अलॉय व्हील को छोड़कर स्टैंडर्ड सिएरा जैसा ही होगा। इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, जैसे फीचर मिल सकते हैं। रेंज की बात करे तो करीब 500 किलोमीटर हो सकती है। कंपनी की और से इसकी कीमत के बारे में लॉन्चिंग डेट के दिन ही बताया जाएगा। वहीं बाजार में इसकी 15 लाख रुपये संभावित कीमत लगाया जार रही है।

मिनी कूपर कंट्रीमैन सी

50 लाख रुपये की संभावित कीमत में रहने वाली मिनी कूपर कंट्रीमैन सी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह एसयूवी कार का लोअर वेरिएंट होगा और इसे बीएमडब्ल्यू के चेन्नई प्लांट में असेंबल किया जाएगा। ग्रिल के चारों ओर, आगे, साइड और पीछे की स्किड प्लेट जैसे कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर फीचर्स की बात करे तो हाइलाइट में एक 9.4-इंच ओएलईडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक हेड्स-अप डिस्प्ले, और एक हरमन कार्डन साउंड सिस्टम शामिल है। सेफ्टी के मामले में ये बहुत ही खास रहने वाली है।

Leave a Comment