FD Scheme : बुजुर्गों के लिए 10 एफडी स्कीम है काफी बेहतरीन, 8 प्रतिशत से अधिक का मिलेगा मुनाफा

FD Scheme : आज के दौर में सबसे बड़ी चिंता है बुढ़ापे के लिए सेंविग करके रखना। जो इस महंगााई के समय चौनोतिपूर्ण हो गया है। ऐसे में हम आपको खबर में बता रहे हैं बुजुर्गों के लिए 10 एफडी स्कीम जो उनके लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कौन से सरकारी और प्राइवेट बैंक 8 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं पूरी जानकारी के साथ।

ज्यादा ब्याज छोटे फाइनेंस बैंक दे रहे

बैंकों द्वारा बुजुर्गों को को सामान्य ग्राहकों से 0.25 प्रतिशत से 0.50 प्रतिशत तक का ज्यादा ब्याज दिया जाता है, जिससे उनकी बचत पर बेहतर रिटर्न मिलता है। हम आपको बता दे कि इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय सबसे ज्यादा ब्याज छोटे फाइनेंस बैंक दे रहे हैं. ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक करीब 8.5 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है, जबकि शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक लगभग 8.3 प्रतिशत और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक करीब 8.25 प्रतिशत तक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। इक्विटास, जना और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 8 प्रतिशत तक ब्याज देकर बेहतर विकल्प बने हुए हैं।

जानिए प्राइवेट बैंक कितना ब्याज दे रहे

प्राइवेट बैंकों की बात करें तो एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज स्किमें दी जा रही है। SBM बैंक इंडिया करीब 8.35 प्रतिशत
तक ब्याज दे रहा है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।इसके बाद बंधन बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक लगभग 7.75 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।आरबीएल बैंक और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक करीब 7.7 प्रतिशत और DCB बैंक लगभग 7.65 प्रतिशत तक रिटर्न दे रहे हैं। वहीं बड़े प्राइवेट बैंक जैसे ICICI, HDFC और IDBI आमतौर पर 7 से 7.1
प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं।

सरकारी बैंको में भी बेहतर विकल्प मौजूद

सरकारी बैंकों में सीनियर सिटीजन के लिए एफडी के लिए सबसे ज्यादा ब्याज दरों के बारे में भी आपको बता देते हैं।
सरकारी बैंकों में भी सीनियर सिटीजन के लिए सुरक्षित और स्थिर विकल्प मौजूद हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI भी 5 से 10 साल की FD पर करीब 7.05 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।पंजाब एंड सिंध बैंक करीब 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र लगभग 7.15 प्रतिशत तक रिटर्न ऑफर करता है। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक जैसे बैंक करीब 7.1 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं।

Leave a Comment