8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, लेवल 1 से 18 तक इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

8th Pay Commission : देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय होती है। अब हाल ही में फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि नए पे कमीशन के लागू होने पर लेवल 1 से 18 तक कर्मियों की सैलरी (8th Pay Commission News) में कितना इजाफा होगा।

कितना होगा फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) एक ऐसा गुणक होता है, जिसका यूज मौजूदा बेसिक सैलरी से रिवाइज्ड बेसिक सैलरी की कैलकुलेशन के लिए किया जाता है। इससे पहले 7वें वेतन आयोग के तहत यह फैक्टर 2।57 तय किया गया था। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Updates) के लिए फिटमेंट फैक्टर 1.70 से 2.86 के बीच हो सकता है।

सभी लेवल के कर्मियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी
अगर सरकार आठवें वेतन आयोग (8th cpc ) में 2.15 का फिटमेंट फैक्टर तय करती है तो सभी लेवल पर सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिल सकता है। लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर तकरीबन 38,700 रुपये के आस-पास हो सकती है। यानी अलाउंस को छोड़कर हर महीने 20,700 का सीधा इजाफा होगा। वहीं, लेवल 10 के अधिकारियों को जहां 56,100 की बेसिक सैलरी मिल रही हैं, रिवाइज्ड सैलरी तकरीबन 1,20,615 तक पहुंच सकती है। यानी यह इजाफा सीधे 64,515 रुपये का होगा। वहीं लेवल 18 के कर्मियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 18 Personnel) 2,50,000 से बढ़कर तकरीबन 5,37,500 रुपये के आस-पास हो सकती है।

2।86 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का केलकुलेशन
अगर नए पे कमीशन में फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor in 8th cpc) 2.86 तय किया जाता है तो कर्मियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी हो सकती है। इस फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 1 के लिए कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 51,480 के आस-पास हो सकती है। वहीं, लेवल 3 के कर्मियों की बेसिक सैलरी 21,700 से बढ़कर 62,062 के आस-पास हो सकती है। वहीं, लेवल 6 पर सैलरी 35,400 बढ़कर 1,01,244 के आस-पास पहुंच सकती है। लेवल 10 के अधिकारियों की बेसिक सैलरी मौजूद लेवल से बढ़कर 1,60,446 तक के आस-पास हो सकती है।

1।7 फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी केलकुलेशन
अगर सरकार नए पे कमीशन (8th cpc news) में 1.7 फिटमेंट फैक्टर तय करती है तो कर्मियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। लेवल 1 के लिए कर्मियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 30600 के आस-पास पहुंच सकती है। लेवल 3 के लिए कर्मचारियों की सैलरी 21700 से बढ़कर 36890 के आस-पास हो सकती है। इसके साथ ही लेवल 6 के कर्मियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 6 Personnel) 35,400 से बढ़कर 60,000 हो सकती है।

Leave a Comment