8th Pay Commission : इन दिनों आठवें वेतन आयोग को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। सरकार की ओर से जल्द ही आठवां वेतन आयोग लागू करने की उम्मीद कर्मचारियों ने जताई हुई है। इस बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी यूनियनों ने अपनी मांगे सामने रखी हैं। कर्मचारी यूनियन के अनुसार आठवें वेतन आयोग (eighth pay commission) में पारिवारिक इकाई को तीन से बढ़कर 5 कर देना चाहिए। ऐसे में वेतन सैलेरी कैलकुलेशन (Salary Calculation) का बेस बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही मिनिमम बेसिक सैलरी और अलाउंस (Basic Salary and Allowances) में भी बढ़ोतरी होगी।
वर्तमान में जो सैलेरी कैलकुलेशन है वह एक ऐसे फार्मूले पर बेस है, जो एक छोटे भारतीय परिवार को आधार मानकर बनाया गया है। ऐसे में वर्तमान में कर्मचारी संघ आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में इस फार्मूले को बदलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान समय में परिवार पहले की तरह गुजारा नहीं कर सकता है। ऐसे में आधुनिकता बढ़ रही है और खर्च भी बढ़ रहे हैं।
पुराने फार्मूले में होना चाहिए बदलाव
देश की आजादी के टाइम से ही न्यूनतम वेतन (Minimum Salary) डिसाइड करने के लिए इस फार्मूले का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में शुरुआत में यही माना जाता था कि किसी भी कर्मचारी परिवार में तीन यूनिट है। इसमें कर्मचारी स्वयं, उसका जीवनसाथी और दो बच्चे शामिल हैं। सरकार ने इस हिसाब से ही न्यूनतम वेतन तय किया है। वहीं, अब कर्मचारी यूनियन का कहना है कि वर्तमान समय में बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी भी कर्मचारी के कंधे पर होती है। ऐसे में इस फार्मूले (Salary Hike Formula) में बदलाव होना चाहिए और इसे 5 यूनिट का करने की जरूरत है।
ऐसे में इस मांग के हिसाब से 5 यूनिट में कर्मचारी, जीवनसाथी, बच्चे, माता-पिता इनको माना गया है, जिससे यह पांच यूनिट हो जाएगी।
इस बदलाव के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि जब किसी भी कर्मचारी को पांच लोगों का खर्च उठाना पड़ रहा है, तो सैलेरी कैलकुलेशन भी उन्हीं पांच लोगों के अकॉर्डिंग होना चाहिए।
ऐसे में अगर सरकार 5 यूनिट फार्मूला (Government 5 unit formula) लागू कर देती है तो सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसा करने के बाद मिनिमम सैलरी 18000 से बढ़कर 50000 से 70000 रुपए के बीच हो सकती है। वहीं, पेंशन भत्ते (pension allowances) भी बेसिक सैलरी में बढ़ेंगे और TA/DA और पेंशन में भी उसी हिसाब से बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जाएगी।