IMD Haryana Weather : हरियाणा में आसमान में मंडरा रहे संकट के बादल, बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

IMD Haryana Weather : हरियाणा में बीते कुछ दिनों लगातार तापमान बढ़ने से भयंकर गर्मी पड़ रही थी, लेकिन अब प्रदेश के लोगों को लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने वाली है। वहीं, किसानों के लिहाज से देखें तो आसमान में संकट के काले बादल मंडरा रहे हैं। आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अब हरियाणा में एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम के बारे में-

हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब जल्द ही कई जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिलने वाली है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आगामी दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बूंदाबांदी
मौसम विभाग की ओर से हरियाणा में दो दिन बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक प्रदेश में आज 17 और 18 अप्रैल को कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार है। आईएमडी के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते तापमान में उछाल देखा जा रहा है।


हरियाणा के फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि भिवानी और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान 38.9 और हिसार में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
बीते दिनों राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा है और अधिकतम तापमान 35 से 40°C के आसपास रहा है और न्यूनतम 25°C तक रहा है। वहीं, आज 17 अप्रैल से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। वहीं 18 अप्रैल को भी मौसम में ठंडक महसूस होगी और बारिश के आसार बना रहेगा।

आगामी दिनों में मौसम का हाल
वहीं, प्रदेश में 19 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज धूप के चलते काफी गर्माहट महसूस होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच सकता है। इसके बाद 20 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्के बादलों की आवाजाही लगी रह सकती हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान तापमान 37°C के आसपास बना रहेगा।


इसके साथ ही 21 अप्रैल को गर्मी अपने चरम पर पहुंचेगी और अधिकतम तापमान 40°C तक रह सकता है, वहीं, न्यूनतम तापमान में हल्की गर्मी महसूस होगी। इसके अलावा 22 अप्रैल को मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 40°C के आसपास रह सकता है।

Leave a Comment