iPhone 18 मॉडल्स के कलर ऑप्शन हुए लीक, कैमरा और डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव

iPhone 18 models : युवाओं में आईफोन का खूब क्रेज देखने को मिलता है। आईफोन कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में नए-नए एप्पल फोन लॉन्च किए जा रहे हैं। अब कुछ समय पहले ही iPhone 17 लॉन्च किया गया था, जिसका युवाओं में खूब क्रेज देखने को मिला था। अब iPhone 18 को लेकर बड़ी लीक सामने आई है। खबर में जानिए iPhone 18 मॉडल्स के फीचर्स और कलर ऑप्शन के बारे में –


अब लोगों में iPhone 18 मॉडल्स को लेकर खूब चर्चांए हो रही है। भले ही अभी iPhone 18 मॉडल्स के लॉन्च में समय है, लेकिन इससे जुड़ी लीक डिटेल्स सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि iPhone 18 मॉडल्स में फोटोग्राफी और डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही iPhone 18 मॉडल्स कलर ऑप्शन सामने आ गए हैं।

iPhone 18 Pro का संभावित कैमरा सिस्टम
रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में इस बार वेरिएबल अपर्चर कैमरा सिस्टम दिए जाने कही संभावना है। अभी तक iPhone में फिक्स्ड अपर्चर होता है, यानी लेंस एक ही तरह से ओपन होता है। इस नए फीचर से कैमरा लाइट के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लेगा और कम रोशनी में ज्यादा लाइट आएगी और तेज रोशनी में लेंस खुद को थोड़ा बंद कर लेगा। इससे फोटो क्वालिटी और कंट्रोल दोनों हो सकेंगे। यानी कैमरा क्वालिटी के हिसाब से ये फोन एकदम बेस्ट होगा।

iPhone 18 मॉडल्स के कलर ऑप्शन
मशहूर Apple एनालिस्ट का कहना है कि कंपनी iPhone 18 को वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर सकती है। उन्होंने 2024 में ही इस फीचर को लेकर हिंट दिए थे, जिससे इन लीक को नई मजबूती मिलती है। कलर्स को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार iPhone 18 Pro का मेन कलर Dark Cherry होने की संभावना है, जो एक गहरा लाल शेड होगा। उम्मीद है कि यह iPhone 17 Pro के Cosmic Orange को रिप्लेस कर सकता है।

कब लॉन्च होगा iPhone 18 सीरीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन 18 मॉडल में लाइट ब्लू, डार्क ग्रे और सिल्वर जैसे रंग देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, एक लीक में कहा गया है कि कंपनी इस बार ब्लैक कलर को हटा सकती है। फिलहाल ये सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर पूरी तरह बेसड है। इस मॉडल की असली तस्वीर सितंबर में ही आएगी, जब Apple आधिकारिक तौर पर iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग करेग।

Leave a Comment