Hisar News : देश भर में चल रही एलपीजी गैस की तंगी को देखते हुए हरियाणा के हिसार शहर में पीएनजी लाइन का विस्तार किया जा रहा है। हिसार शहर में पहले भी पीएनजी लाइन बिछाई जा चुकी है लेकिन अब हिसार के सेक्टर 14 और 33 समेत 4 कॉलोनियों में पीएनजी लाइन का विस्तार (PNG line extension) किया जाएगा। आइए जानते हैं हिसार शहर में पीएनजी रजिस्ट्रेशन और कनेक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी।
हिसार शहर के विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। देश भर में चल रही एलपीजी गैस की तंगी (LPG gas shortage) को देखते हुए अब हिसार शहर में पीएनजी लाइन का विस्तार किया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी हिसार शहर में पीएनजी लाइन के कनेक्शन बांटे गए थे और अभी हिसार के सेक्टरों और कॉलोनियों में पीएनजी की लीज लाइनों (PNG leased lines) का विस्तार किया जा रहा है।
पहले चरण में हिसार के सेक्टर 14, सेक्टर 33, जवाहर नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, पटेल नगर और मॉडल टाउन इलाकों में लीज लाइनों का विस्तार किया जाएगा। एचसीजी एजेंसी (HCG agency) द्वारा पीएनजी लाइन के विस्तार को लेकर निगम की तरफ से अप्रूवल मांगी गई है। बताया जा रहा है कि निगम की तरफ से अप्रूवल मिलने के बाद ही पीएनजी की लीज लाइंस डालने का कार्य किया जाएगा।
पीएनजी के विस्तार (PNG extensions) के दूसरे चरण में शहर के बचे हुए सेक्टरों में लीज लाइन डालने की योजना बनाई गई है। जिसमें सेक्टर 1-4 ,सेक्टर 3, राज दरबार स्पेस आदि को कवर किया जाएगा। फिलहाल, हिसार शहर में दिल्ली रोड और राजगढ़ रोड के बीच के एरिया में कंपनी की लीज लाइंस है और दूसरी तरफ लीज लाइंस को ले जाने के लिए बीच में रेलवे लाइन की रुकावट आ रही थी, अब कंपनी द्वारा हांसी की तरफ से लाइन लेकर इन सेक्टरों में बिछाई जाएगी। जिसके बाद रेलवे विभाग की परमिशन की जरूरत नहीं होगी।
हांसी तक पीएनजी लाइन
पीएनजी की लीज लाइन (PNG leased line) हांसी शहर के बस स्टैंड तक पहुंच चुकी है। इस नई पीएनजी लाइन के तहत मय्यड़ टोल नाका और शहर के एक होटल को सप्लाई मिलनी भी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि जल्द ही हांसी के रिहायशी सेक्टरों और कॉलोनियों में लीज लाइन का विस्तार (Extension of leased line) किया जाएगा और हांसी शहर के लोग भी अपने घरों के लिए पीएनजी के डायरेक्ट कनेक्शन ले सकेंगे।
हिसार शहर में अब तक पीएनजी के रजिस्ट्रेशन और कनेक्शन
हिसार शहर के जिन इलाकों में पीएनजी की लाइन बिछाई जा चुकी है, वहां अब तक 1950 घरों में कनेक्शन किया जा चुके हैं और 14 इंडस्ट्रीज तथा 20 होटल व रेस्टोरेंट में भी पीएनजी की सप्लाई शुरू हो चुकी है। पीएनजी गैस के टोटल रजिस्ट्रेशन (Total registration of PNG gas) अब तक 4000 के करीब हो चुके हैं जिनमें से 550 घरों के कनेक्शन पॉइंट बना दिए गए हैं और जल्द ही इन पॉइंट्स पर कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
हिसार शहर के इन एरिया में पीएनजी लाइन शुरू
हिसार शहर के सेक्टर 9-11 सेक्टर 13, सेक्टर 15, सेक्टर 16-17, अर्बन एस्टेट और मॉडल टाउन एक्सटेंशन एरिया में पीएनजी लीज लाइन बिछाई जा चुकी है। हांसी और हिसार शहर में पीएनजी की सप्लाई की मैन लाइन लाडवा सिटी गेट स्टेशन सीजीएस से चलती है।