Haryana Weather : पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में बरसात का मौसम देखने को मिल रहा है, लेकिन अब बरसात का दौर धीमा हो गया है और गर्मी की शुरुआत होने लगी है। आपको बता दे कि हरियाणा में गर्मी से जुड़ा रेड अलर्ट जारी हो चुका है और जल्द ही तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने वाला है।
बरसात का दौर धीमा होते ही हरियाणा राज्य में गर्मी का सितम (Latest weather Updates) एक बार फिर से बढ़ने लगा है। हरियाणा के कई जिलों तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है। आईएमडी की तरफ से बताया गया (IMD Updates) है कि अगले 7 दिन हरियाणा में कैसा मौसम रहने वाला है। आइए जान लेते हैं कब कहां कैसा रहने वाला है मौसम।
गर्मी की शुरुआत तो मार्च महीने के साथ ही हो गई थी लेकिन बरसात की वजह से तापमान (Haryana News) में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। उस समय बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन किसानों को भी काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। बरसात की वजह से सरसों और गेहूं की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग (Weather Alert) की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 20 अप्रैल के बाद हरियाणा में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कई इलाकों में तो तापमान इससे भी ज्यादा बढ़ाने की संभावना है। हरियाणा के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलने से जुड़ा अलर्ट भी विभाग की तरफ से जारी हुआ है। आईएमडी (IMD Updates) की तरफ से बताया गया है कि अप्रैल महीने के आखिरी दिनों और मई के पहले सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिसकी वजह से राज्य के मौसम (Haryana Weather) में बदलाव आ सकता है।
अगले सात दिन के मौसम का हाल
कल यानी 20 अप्रैल को दिन की शुरुआत चिलचिलाती धूप के साथ होगी। तापमान कल 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दक्षिणी इलाकों में लू चलने की (Heatwave alert) संभावना बनी हुई है। 21 अप्रैल के मौसम के बाद की जाए तो उस दिन भी काफी ज्यादा गर्मी देखने को मिलेगी और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
22 अप्रैल को हरियाणा (Haryana Weather) के कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे सकते हैं। शाम के समय हरियाणा में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। 23 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ भी की वजह से उत्तर तथा पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है लेकिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा।
24 अप्रैल को मौसम एक बार फिर से सुहावना (Weather Alert) होने वाला है, बादलों का आवागमन जारी रहेगा। 25 अप्रैल के मौसम के बाद की जाए तो उस दिन भी हरियाणा तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
26 अप्रैल को हरियाणा राज्य में गर्मी अपना तेवर (Weather News) दिखाएगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन सुबह शाम हवा भी चलती रहेगी।