Mandi Bhav : सोयाबीन और सरसों में तेजी, गेहूं और चने में आई गिरावट, जानिये आज का मंडी भाव

Mandi Bhav : देशभर की मंडियों में सोयाबीन, चना, सरसों, गेहूं समेत अन्य फसलों के दाम में कई दिनों से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में कई देशों के बीच लगातार बढ़ रहे संघर्ष की वजह से सोने-चांदी के साथ-साथ फसलों के भाव पर भी प्रभाव पड़ा है। आईए जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव –

अब सरसों और गेहूं का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों की नजरे फसलों के दाम पर बनी हुई हैं। सरसों और गेहूं की कीमतों में पिछले काफी दिनों से बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। आज 19 अप्रैल को गेहूं और चने में मंदी आई है वहीं सरसों और सोयाबीन में तेजी देखने को मिली है।

गेहूं की कीमतों में गिरावट –

गेहूं की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सरकार में साल 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP) 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। 1 अप्रैल 2020 से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। आज 19 अप्रैल को राजस्थान की कोटा मंडी में गेहूं एवरेज टुकड़ी का भाव 2350 रुपए से 2450 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहा है। वहीं गेहूं बेस्ट टुकड़ी (Wheat Rate) 2500 से 2650 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। आज गेहूं की कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है।

सरसों और सोयाबीन में तेजी –

सरसों, सोयाबीन की कीमतों (Aaj ka Mandi Bhav) की बात करें तो आज इन दोनों फसलों के दाम में तेजी दर्ज की गई है। आज राजस्थान की मंडी में सोयाबीन 4500 से 5650 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है, जबकि सोयाबीन बीज क्वालिटी का रेट 5600 से 5700 के आसपास चल रहा है। सरसों का भाव (Sarso rate) 6200 से 6755 रुपए प्रति क्विंटल है।

चने में आई गिरावट

आज चने में 50 रुपये की गिरावट (chane ka mandi rate) आई है। देसी चने का रेट 4800 से 5200 क्विंटल है। नया मौसमी चना 5100 रुपए क्विंटल बिक रहा है, वही डंकी पुराना चैन का रेट 4000 से ₹40 प्रति क्विंटल है और काबुली चने की कीमत 5500 से 6500 प्रति क्विंटल के बीच है

खाद्य तेल का लेटेस्ट रेट

सोया रिफाइंड फॉर्च्यून = 2670 रुपए प्रति टिन
चंबल = 2635 रुपए प्रति टिन
सदाबहार = 2460 रुपए प्रति टिन
लोकल रिफाइंड = 2400 रुपए प्रति टिन
दीप ज्योति = 2480 रुपए प्रति टिन
सरसों स्वास्तिक = 2640 रुपए प्रति टिन
अलसी = 2520 रुपए प्रति टिन

देसी घी का ताजा भाव –

मिल्क फूड = 9150 रुपए प्रतिटिन
कोटा फ्रेश = 8800 रुपए प्रतिटिन
पारस = 9200 रुपए प्रतिटिन
नोवा = 9150 रुपए प्रतिटिन
अमूल = 9700 रुपए प्रतिटिन
मधुसूदन = 9380 रुपए प्रतिटिन
परम = 9320 रुपए प्रतिटिन

Leave a Comment