IMD Rain Alert : 48 घंटे में बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी के बाद इन राज्यों में होगी बारिश

IMD Rain Alert – देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में अब आए दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है और भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले 48 घंटे में कई राज्यों में मौसम करवट बदलने वाला है। कुछ राज्यों में गर्मी कहर बरपाएगी तो वहीं कई जगहों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –

दिल्ली एनसीआर में फिलहाल गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में पश्चिमी हवाएं चलेगी जिनकी रफ्तार दोपहर के बाद बढ़ सकती है। हालांकि दिल्ली में फिलहाल बारिश के ज्यादा संकेत नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में राजधानी में झमाझम बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से हाथ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में शुरू होगी बारिश –

उत्तर प्रदेश (UP Weather) में भी लगातार गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। राज्य की ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप और लू ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। खासकर बुंदेलखंड और पूर्वांचल के इलाकों में शुष्क पछुआ हवा नमी को पूरी तरह खत्म कर रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक, अगले 48 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में खासकर पूर्व उत्तर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे ओर तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 20 से 23 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जबकि कई इलाकों में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में अचानक बदलाव आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

झारखंड में होगी बरसात –

झारखंड में भी ऐसा ही मौसम (Jharkhand Weather) बना हुआ है। राज्य की कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में फिर से लू का कहर देखने को मिलेगा।

राजस्थान में पड़ेगी भयंकर गर्मी –

राजस्थान (Rajasthan Weather) में बारिश का दौर थम चुका है और पिछले कई दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना भी बनी हुई है। खासकर पूर्व राजस्थान में लू का असर अधिक रहेगा, जबकि कुछ जिलों में अचानक बदल जाने से हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (Mausam Update) में आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इसका मतलब यह है कि राजस्थान में अगामी दिनों में गर्मी का असर और बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश में शुरू होगी बारिश –

मध्य प्रदेश में भी मौसम (MP Mausam Update) करवट बदल रहा है। राज्य की कुछ हिस्सों में लू चल रही है तो वहीं कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही गर्मी

छत्तीसगढ़ में आए दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास जा पहुंचा है और लोग जैसी स्थिति बन गई है। हालांकि राज्य के दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे कुछ क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन कुल मिलाकर आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ता ही जाएगा।

महाराष्ट्र में मौसम सुहावना बना हुआ है। तटीय और आंतरिक दोनों क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश में सुहावना रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में मौसम मिला-जुला बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में धूप खिल रही है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के बादल जाने से बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसका व्यापक असर नहीं देखने को मिलेगा।

दक्षिण भारत के राज्य में मौसम एक्टिव है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Comment