Hisar News : हिसार में इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने का काम हुआ शुरू

Hisar News : हरियाणा के हिसार जिले में सरकार ने इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। अब जल्द ही हिसार में इलेक्ट्रिक बस डिपो को बनाने का काम शुरू किया जाने वाला है। हिसार में इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण से यहां बसों के संचालन के लिए कई व्यवस्थाएं की जाएंगी। खबर में जानिए कि हिसार में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बस डिपो (Hisar Electric Bus Depot)के बारे में विस्तार से-

कंडम बसों को हटानें के निर्देश जारी
हिसार में इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण (Construction of electric bus depot in Hisar) के लिए सरकार ने बीते दिनों बस स्टैंड पर मौजूद कार्यशाला में जो कंडम बसें खड़ी है, उनको हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही इन बसों को हटाया जाएगा। उसके बाद परिसर में जो झाड़ियां उगी है और अव्यवस्थित हिस्से हैं, उनको साफ-सुथरा किया जाएगा। डिपो के निर्माण के लिए संबधिंत कंपनी के अधिकारी की ओर से शुरुआती निरीक्षण कर लिया गया है।
रोडवेज अधिकारियो (hisar roadways) का कहना है कि आगामी दो-तीन दिनों के अंदर ही कंपनी और इंजीनियरिंग टीमें फाउंडेशन का काम शुरू कर देंगी। अभी कुछ समय पहले ही ठेकेदार के द्वारा निर्माण के कार्य के लिए जरूरी सामान साइट पर पहुंचाई गई थी।

पूरे प्रोजेक्ट में आएगी इतनी लागत
रोडवेज मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण के लिए कर्मशाला की जमीन चिह्नित (workshop land marked) किया गया है। इस बस डिपो में सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बस वर्कशॉप, दो मंजिला भवन, चालकों और परिचालकों के लिए रेस्ट रूम व टॉयलेट को बनाया जाएगा और साथ ही इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत के लिए युक्त कर्मशाला का भी निर्माण (Cost of entire project) किया जाएगा कंपनी की ओर से इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए तकरीबन 14.25 करोड़ रुपये आंका है। जैसे ही डिपो निर्माण का काम शुरू होता है, उसके बाद ही कुछ समय में बसों का आगमन शुरू हो जाएगा।

एक साथ चार्ज हो सकेंगी 50 बसें
रोडवेज अधिकारियों ने जानकारी दी है कि प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बस डिपो (Proposed Electric Bus Depot) में सही तरीके बसों के संचालन के लिए 10 चार्जर लगाए जाने वाले हैं, जिससे एक साथ तकरीबन 50 बसें आसानी से चार्ज हो सकेंगी। हालांकि अभी एक ही चार्जर स्थापित है, लेकिन 9 चार्जर जल्द ही लगाए जाने वाले हैं। इसके साा ही बसों की बेहतर मेंटेनेंस के लिए आधुनिक वर्कशॉप का निर्माण किया जाएगा।

कब शुरू होगा फाउंडेशन का काम
अभी तो हिसार में इलेक्ट्रिक बस डिपो (Electric Bus Depot in Hisar) के निर्माण के लिए कंडम बसों को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। उसके बाद झाड़ियों की सफाई की जाएगी। उसके बाद फाउंडेशन का काम शुरू होगा।

Leave a Comment