Today Weather : देशभर में लगातार में मौसम अपनला मिजाज लगातार बदल रहा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग( India Meteorological Department) ने हाल ही में जानकारी साझा की है उसके अनुसार पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। अब खबर में जानिए कहां आंधी और बारिश होने की संभावना है।
25 से 28 अप्रैल के बीच मौसम बदलेगा
पूर्वी राज्यों में West Bengal, Jharkhand और Bihar में 25 से 28 अप्रैल के बीच मौसम अचानक बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।झारखंड में 26 अप्रैल को ओलावृष्टि की भी चेतावनी है, जबकि बिहार के कई जिलों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
भूस्खलन की स्थिती बन सकती है
असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश समेत पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस सप्ताह व्यापक और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इससे स्थानीय इलाकों में जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति बन सकती है।
लू का कहर रहेगा जारी
उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश में में अगले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी है। इन इलाकों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लू के साथ रातें भी गर्म रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में लू का प्रकोप
राजधानी दिल्ली में गर्मी अपने चरम पर है। 25 से 27 अप्रैल तक लू के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि 27 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज-चमक से थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं। वहीं यूपी-बिहार में 24 से 27 अप्रैल तक लू का असर रहेगा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लेकिन 28 अप्रैल के बाद कुछ राहत मिल सकती है, जब गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। बिहार में पहले गर्मी और फिर आंधी-बारिश का डबल असर देखने को मिलेगा।
पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम में राहत मिलती नजर आ रही है। हिमाचल में 25 अप्रैल और फिर 28 से 30 अप्रैल के बीच कई जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है। उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
राजस्थान में अभी राहत नहीं है
राजस्थान में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। कई जिलों में तापमान 42°C के पार जा चुका है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं दक्षिण भारत में प्री-मानसून आने की संभावना बन रही है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक के ऊपर बने सर्कुलेशन के कारण दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। वहीं केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है, जबकि 27 अप्रैल से 2 मई के बीच आंधी-तूफान की गतिविधियां और बढ़ेंगी।
जून में मानसून आ सकता
IMD के अनुसार, जून में हल्कि रफ्तार के साथ मानसून की एंट्री हो सकती है। जून में उत्तर-पश्चिम भारत में लू का असर जारी रहने की संभावना है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश बढ़ेगी।