Garmi ki Chutti 2026 : गर्मी का प्रकोप दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा, गाजियाबाद सहित उत्तरी भारत के अधिकतर राज्यों में जारी है। दिन के साथ-साथ यहां रातों का तापमान भी बढ़ रहा है। इसी बीच अभिभावक व विद्यार्थी छुट्टीयों का इंतजार कर रहे हैं कि स्कूलों में कग से समर वेकेशन शुरू होने वाले है तो इस खबर में आप जान सकते हैं कि कब से शुरू वेकेशन
सीएम ने किया समर वेकेशन की घोषणा
गर्मी की छुट्टीयों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह होता है। वहीं इसी बीच गर्मी के प्रचंड रूप को देखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 27 अप्रैल से समर वेकेशन की घोषणा की है।
जानिए दिल्ली के स्कूलों में कब से हैं छुट्टीयां
देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी की अधिकता को देखते हुए दिल्ली के शिक्षा विभाग (Directorate of Education) के कलेंडर के अनुसार राजधानी Delhi के स्कूलों में इस बार गर्मियों की छुट्टियां 11 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चल सकती हैं।हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। जैसे ही शिक्षा विभाग की ओर से पुष्टि होगी, टाइमटेबल फाइनल माना जाएगा।
नोएडा के स्कूलों में 20 मई तक हो सकती है
नोएडा में पिछले सालों के आधार पर देखें तो समर वेकेशन आमतौर पर 20 मई के आसपास शुरू होती हैं। इसी ट्रेंड के आधार पर इस बार भी 20 मई से छुट्टियां घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, फाइनल डेट के लिए अपने-अपने स्कूल से कन्फर्म करना बेहतर रहेगा।
गाजियाबाद में क्या रह सकता है टाइमटेबल?
वहीं गाजियाबाद के स्कूलों में भी छुट्टियों का पैटर्न लगभग नोएडा जैसा ही है। पिछले साल की तरह इस बार भी 20 मई से समर वेकेशन शुरू होने के संकेत हैं। लेकिन यहां भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना जरूरी है। इसके अलावा राजस्थान में शिक्षा विभाग ने 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार, स्कूलों में 17 मई से 20 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।