Haryana News: हरियाणा में सरकार की ओर से अब अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाई शुरू की जा चुकी है। अब जल्द ही हरियाणा में बुलडोजर का बड़ा एक्शन (Haryana Bulldozer Action) होने वाला है और शासन की ओर से 51 सेक्टरों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाने वाली है। इस कार्यवाई के लिए टीम का गठन हो गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
किन इलाकों में होगी बुलडोजर कार्रवाई
दरअसल, बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम के 51 सेक्टरों में अवैध निर्माण पर दो दिन बाद बुलडोजर एक्शन (Gurugram Bulldozer Action) लिया जाएगा। hsvp यह कार्रवाई करेगा। hsvp के संपदा अधिकारी की ओर से 1 और 2, सेक्टर-तीन से लेकर सेक्टर-57 तक विकसित 49 सेक्टरों के साथ ही सेक्टर-37सी और सेक्टर-110ए के रहने वाले लोगों से यह आग्रह किया है कि वह कार्रवाई से पहले ही अवैध कब्जा हटा लें।
उनका कहना है कि 27 अप्रैल से लेकर 8 मई तक अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ (Demolition of illegal constructions) की जाएगी, जिसको लेकर पांच टीम का गठन कर लिया गया है, ये टीमें ही अलग-अलग सेक्टरों में तोड़फोड़ करेंगे। उनका कहना है कि 27 अप्रैल और 28 अप्रैल को सेक्टर-24, 25ए, 27, 43, 31-32ए और 30 में तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
कब-कब किन इलाको में होगी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार इन टीमों की ओर से 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को सेक्टर-39, 45, 28, 42 और 51 में बुलडोजर चलाया जाएगा। उनका कहना है कि 4 मई और 5 मई को सेक्टर-57, 49, 50, 38, 46, 40 और 41 में तोड़फोड़ की जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-52, 47, 55, 56, 52ए और 53 में 6 मई और 7 मई को बुलडोजर की कार्रवाई (Haryana bulldozer action) की जाएगी। इसके अलावा 8 मई को सेक्टर-54, 29, 32 और सेक्टर-44 में बुलडोजर एक्शन लिया जाएगा।
कब तक चलेगी बुलडोजर की कार्रवाई
hsvp के संपदा अधिकारी का कहना है कि इस दौरान सड़कों पर जो गैर कानूनी रूप से किचन गार्डन, निजी पार्क, गमलों, मकानों के ऊंचे रैंप, रेहड़ियों, क्योसक बनाए गए हैं और इसके साथ ही अन्य अतिक्रमण (Departmental action of HSVP) है और अवैध निर्माण है, उन सब पर बुलडोजर चलाया जाएगा। टीम की ओर से यह कार्रवाई 29 सेक्टरों में होगी। hsvp के संपदा अधिकारी का कहना है कि उनके कार्यालय के अधीन आ रहे 22 सेक्टरों में 27 अप्रैल को बुलडोजर एक्शन लिया जाएगा और बुलडोजर की यह कार्रवाई 1 जुलाई तक चलने वाली है।
कब शुरू होगी तोड़फोड़ की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को सेक्टर-21 से कार्रवाई शुरू की जाएगी और 28 अप्रैल को भी इस सेक्टर में अभियान चलाया जाने वाला है और 30 अप्रैल और 1 मई को सेक्टर-चार, 4 मई को सेक्टर-पांच, 6 मई को सेक्टर-तीन में बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी और 8 मई को सेक्टर-छह, 11 मई और 14 मई को सेक्टर-सात, 15 और 18 मई को सेक्टर-सात एक्सटेंशन में तोड़फोड की जाने वाली है। इसके अलावा 19 और 20 मई को सेक्टर-नौ, 21 और 22 मई को सेक्टर-नौए, 25 मई और 26 मई को सेक्टर-10, 28 मई और 29 मई को सेक्टर-10ए में भी टीमों की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 1 जून और 2 जून को सेक्टर-12ए, 3 जून और 4 जून को सेक्टर-14, 5 जून और 8 जून को सेक्टर-15 के पार्ट एक, 9 जून और 10 जून को सेक्टर-15 के पार्ट दो के साथ ही कई अन्य इलाको में बुलडोजर एक्शन (bulldozer action) लिया जाएगा।
किन मकानों की तैयार होगी लिस्ट
संपदा अधिकारी का कहना है कि जब तोड़फोड़ कार्रवाई हो रही होगी, तो उस दौरान कब्जा प्रमाण पत्र (possession certificate) का उल्लंघन कर रहे मकानों की लिस्ट बनाई जाएगी। स्टिल्ट पार्किंग में अवैध रूप से लोगों ने कमरें बना लिए है और कारों को घर के बाहर खड़ा किया जाता है। इन घरों में बिजनेस एक्टिविटी का संचालन अवैध रूप से हो रहा है, जिसके चलते लोग परेशान हैं। ऐसे में इन मकानों के खिलाफ hsvp की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मलबा उठान को लेकर छिड़ा विवाद
DTPE की ओर से 5 दिन तक तोड़फोड़ अभियान (sabotage campaign) चलाकर तकरीबन साढ़े 7 हजार मकानों के सामने से अवैध निर्माण की तोड़फोड़ (demolition of illegal construction) की है और अतिक्रमण को तोड़ा है। मधोलिया ने गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त से रिक्वेस्ट किया था कि तोड़फोड़ के बाद सड़कों पर जो मलबे फैले हुए हैं, उनका उठान कराएं। उन्होंने जवाब देते हुए इस मलबे को उठाने से मना कर दिया है।