Hisar Weather : हिसार में मौसम में खूब परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों यहां पर लगातार तापमान में बढ़ौतरी से भयंकर गर्मी पड़ी है और अब इसी बीच मौसम विभाग ने शहर में कल से पांच दिन तक मौसम खराब रहने को लेकर पूर्वानुमान (Hisar Weather Updates) जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अब हिसार में आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभों की झड़ी लगने वाली है। खबर में जानिए हिसार के मौसम के बारे में-
बीते दिनों कैसा रहा शहर का तापमान
बीते दिनों हिसार का अधिकतम तापमान (Hisar’s maximum temperature) 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा रहा है और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा है। हिसार में आज 25 अप्रैल की देर रात पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर बढ़ सकता है, जिसके चलते 26 से 30 अप्रैल तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना हैं।
एक के बाद नए विक्षोभ होंगे एक्टिव
आईएमडी (IMD Rain Alert) की ओर से अभी गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब हिसार में एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Western disturbance active) होंगे, जिसमे से पहला पश्चिमी विक्षोभ 25-26 अप्रैल को एक्टिव होगा और दूसरा 28 अप्रैल को एक्टिव होने की संभावना है और तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 31 अप्रैल को एक्टिव हो सकता है।
25 से 31 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि हिसार में कहीं-कहीं तेज बारिश के भी आसार बन रहे हैं। आईएमडी के अनुसार आज 25 से 31 अप्रैल के दौरान हिसार शहर में तेज आंधी और बिखराव वाली बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार है।
हिसार के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD Weather News) का कहना है कि भले ही हिसार (Hisar Ka Mausam) में आगामी दिनों में मौसम ठंडा होने लगेगा, लेकिन उससे पहले आज कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज कई इलाकों में भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना है।