Haryana News: प्रदेश सरकार द्वारा सिटी बस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सिटी बसों में इजाफा करने वाली है। जिससे राज्य के शहरों में अब सिटी बसें दौड़ती दिखेगी। मई माह के आखिरी सप्ताह में सिटी इलेक्ट्रिक बसें आपकों शहर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। अब खबर में जानिए कितनी बसों का इजाफा प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है।
राज्य के 10 शहरों को मिलेगी सिटी बसें
प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के 10 शहरों में सिटी बस सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मई महीने के आखरी सप्ताह के अंदर सिटी बसे सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। इन शहरों को 90 इलेक्ट्रिक बसे मिलने वाली है। जिससे सिटी बसों में इजाफा होगा।
भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों में होगा और इजाफा
हिसार में पहले से 5 इलेक्ट्रिक बसे रूटों पर दौड़ रही है। अब इनमें और इजाफा होने वाला है। हिसार के साथ 2025 में रेवाड़ी, सोनिपत और करनाल आदि शहरों में 65 इलेक्ट्रिक बसों को शुरू किया गया था। अब यहां इन बसों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। ये नई इलेक्ट्रिक बसे मिलने के बाद प्रदेश में सिटी बसों की संख्या 155 हो जाएगी। सिटी बसों में बढ़ोतरी होने के बाद यात्रियों को शहर में यात्रा करनी और भी सु्गम होगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार
भविष्य में सिटी बसों की संख्या को बढ़ाकर 375 बसें करने का टारगेट है।
सड़कों पर दौड़ाने से पहले बसों का होगा निरीक्षण
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 90 नई बसों को सड़कों पर उतारने से पहले उनमें तकनीकि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विस्तृत निरीक्षण कया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद विभाग सड़कों पर दौड़ाएगा।
इलेक्ट्रिक बसे मिलने के बाद ये लाभ मिलेंगे
इन बसों के आने से सस्ते किराए में आरामदायक सुविधा मिलेगी। यात्रियों को निजी वाहनों पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। बसे मिलने से जाम से मुक्ति मिलेगी।
इलेक्ट्रिक बसें डीजल या पेट्रोल की तुलना में धुआं नहीं छोड़ती, जिससे वायु प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण को फायदा मिलेगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में सुधार होगा
क्योंकि इलेक्ट्रिक बसों में जीपीएस, सीसीटीवी, जैसी सुविधा है इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी।