FD Rate – अगर आप भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ऐसे निवेश विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जहां सबसे अधिक ब्याज मिले और पैसे भी पूरी तरह सुरक्षित रहें, तो एफडी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इस समय देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे बैंक की एफडी ब्याज दरों के बारे में बताएंगे जो सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भारतीय लोगों सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प में से एक है। युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक हर कोई एफडी में निवेश करना पसंद करता है। इसके पीछे की वजह है एफडी पर मिलने वाला फिक्स्ड ब्याज और जीरो रिस्क। एफडी (FD interest rate) में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और शेयर बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव का एफडी की ब्याज दरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इसका मतलब यह है कि जिस ब्याज दर पर आप एफडी अकाउंट खुलवाते हैं मैच्योरिटी तक ब्याज दरों में बदलाव नहीं होता है यानी आप एफडी में जो पैसा निवेश करेंगे उसे पर तय ब्याज मिलेगा।
ये बैंक दे रहा एफडी पर तगड़ा ब्याज –
भारत में कुल 12 सरकारी बैंक है, जो अपने ग्राहकों को एफडी (FD Rate) पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। इस लिस्ट में यूनियन बैंक आफ इंडिया भी शामिल है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का नाम देश के प्रमुख बैंकों में आता है। यह सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को FD पर तगड़ा ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक (Union Bank of India FD Schemes) में अलग-अलग अवधि की एफडी पर अलग-अलग ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक इस समय एफडी पर 2.70% से लेकर 7.35% तक का ब्याज दे रहा है। चलिए अब जानते हैं इस बैंक की एफडी में 1 लाख रुपये निवेश करने पर 49,424 का फिक्स्ड ब्याज कैसे कमा सकते हैं।
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया FD ब्याज दर –
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में आप काम से कम 7 दिन की अवधि के लिए एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल तक की एफडी करवाई जा सकती है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (Union Bank of India FD Interest Rate) 7 दिन से लेकर 14 दिन तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 2. 70% का ब्याज प्रदान कर रहा है। यह बैंक 3 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी स्कीम पर 6.00% से लेकर 6.75% तक का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा बैंक 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे अधिक 6.60% से लेकर 7.35% तक का ब्याज दे रहा है।
1 लाख निवेश करके कमा सकते हैं 49000 का ब्याज –
यदि आप आम ग्राहक हैं और यूनियन बैंक आफ इंडिया (Union Bank of India FD Rates) की 6 साल की एफडी में 1,00,000 निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 1,42,950 मिलेंगे, जिसमें 42,950 का फिक्स ब्याज होगा।
अगर आप सीनियर सिटीजन है और यूनियन बैंक आफ इंडिया की 6 साल की अवधि वाली एफडी (FD Rates) में 1,00,000 जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको कुल रकम 1,47,236 रुपए मिलेगी। इसमें 47,236 रुपए का ब्याज होगा।
वहीं अगर आप सुपर वरिष्ठ नागरिक हैं और यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (Union Bank of India) की 6 साल की अवधि वाली एफडी में 1,00,000 जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको कुल राशि 1,49,424 मिलेगी, जिसमें 49,424 रुपए ब्याज होगा। इस तरह आप यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये निवेश करके अच्छा खासा ब्याज कमा सकते हैं।