Haryana Weather : हरियाणा में एक्टिव होंगे 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, IMD ने किया आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में बीते कुछ दिनों भीषण गर्मी पड़ी है और अब इसी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Weather News) में बारिश, तेज हवाओं और आंधी का येला अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अब प्रदेश में एक के बाद एक 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होंगे, जिससे प्रदेशवासियो को तपिश भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम के बारे में-

कब-कब एक्टिव होंगे नए विक्षोभ
आईएमडी के मुताबिक 27 अप्रैल से 5 मई के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव (Western Disturbanceof active) होने की संभावना है, जिससे तेज हवा, आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है, जिससे बढ़ती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। ऐसे में विभाग ने 27–29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि 27 से 29 अप्रैल के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है।

बीते दिनों कहां रही सबसे अधिक गर्माहट
मौसम विभाग का कहना है कि बादलों (Haryana Rain Alert) की आवाजाही और तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक बीते दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों नारनौल प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, नारनौल में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Narnaul) 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही हिसार में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Hisar) 42.2 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा है और रोहतक में 43.6 डिग्री, भिवानी व सिरसा में 43.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से तकरीबन 3.6 डिग्री ज्यादा बना हुआ है।

कैसा रहा हरियाणा का तापमान
मौसम विज्ञानियों (IMD Rain Alert) के मुताबिक 30 अप्रैल के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता हैं, जिससे 30 अप्रैल, 2 मई और 5 मई के आसपास फिर से मौसम बदल सकता है। इस दौरान रूक-रूक कर हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की के आसार बने रहेंगे। लगातार बदलते मौसम के चलते आगामी दिनों में तापमान में ज्यादा बढ़ौतरी हो सकती है।

किन जिलों में कितना रहा तापमान
बीत दिनों हिसार का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री,अंबाला में अधिकतम-न्यूनतम तापमान (Haryana Ka Temprature) 41.6 – 28.0 डिग्री, करनाल में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 42.2 – 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रोहतक में तापमान 43.6 – 27.0 डिग्री, सिरसा में तापमान 43.0 – 27.0 डिग्री, गुरुग्राम में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 40.3 – 25.9 डिग्री, पानीपत में तापमान 40.5 – 28.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

Leave a Comment