8th Pay Commission : लग गया पता, नए पे कमीशन के तहत 35 फीसदी बढ़ेगा कर्मियों का वेतन

8th Pay Commission Salary Hike : कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर बेकरारी से इंतजार बना हुआ है। अब कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन (8th Pay Commission Salary Hike ) के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी में 35 फीसदी तक उछाल आ सकता है। खबर में जानिए नए पे कमीशन से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-

सैलरी, पेंशन और भत्‍तों की होगी समीक्षा
दरअसल बता दें कि सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग (8th pay commission Salary Hike)को 18 महीने में अपनी रिपोर्ट देने का वक्त दिया है, जिसके बाद सैलरी में इजाफे से लेकर पेंशन और भत्‍तों तक की समीक्षा की जाएगी। 7वें वेतन आयोग की जगह नया पे कमीशन लेगा, जो 1 जनवरी 2016 को लागू हुआ था। सैलरी बढ़ौतरी के साथ ही कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग में एरियर (Arrears in 8th Pay Commission) का भी इंतजार बना हुआ है।

कर्मचारी संघों से मांगे जा रहे सुझाव
सरकार ने आठवें वेतन आयोग (8th Cpc news) के गठन के बाद कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, कर्मचारी संघों और अन्‍य हितधारकों से भी सुझाव की मांग की हैं। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहां 30 अप्रैल, 2026 तक अपने सुझाव दिए जा सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से आयोग का गठन तो 3 नवंबर, 2025 को ही कर दिया गया था जिसे 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है।

कितना बढ़ेगा कर्मियों का वेतन
कर्मचारियों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि आखिरी उनकी सैलरी (Employees Salary Hike) में कितना इजाफा होगा। जानकारों का कहना है कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 35 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। जानकारी के अनुसार सैलरी संशोधन के लिए यूज किए जाने वाला फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच हो सकता है। हालांकि, आखिरी फैसला देश की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगा। जानकारों का कहना है कि आखिरी फैसला लेते समय महंगाई की प्रवृत्ति, सरकार की वित्तीय स्थिति और भारत के वित्त आयोग की सिफारिशों की महत्तवपूर्ण भूमिका होगी।

पिछले वेतन आयोग में कितनी बढ़ी सैलरी
अगर पिछले वेतन आयोग की बात करें तो 6वें केंद्रीय वेतन आयोग (6th Central Pay Commission) के दौरान कर्मियों की औसत सैलरी बढ़ौतरी तकरीबन 40 प्रतिशत थी। इसके साथ ही 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मियों की सैलरी बढ़ौतरी 23 से 25 प्रतिशत थी। सातवें वेतन आयोग (7th cpc Salary Hike) के समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था। अब अनुमान जताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग में सैलरी बढ़ौतरी 20 से 35 प्रतिशत हो सकती है। यह फैसला अगले 12 से 18 सालों में महंगाई की स्थिति, 16वें वित्त आयोग के बाद सरकार की वित्तीय स्थिति और कर संग्रह जैसी कई कारकों पर निर्भर करेगा।

Leave a Comment