New EV Bike : अब सामने आएगी नई इलेक्ट्रिक बाइक, कंपनी ने शेयर किया टीजर

New EV Bike : टू-व्हीलर कंपनी Oben Electric ने अपनी नई आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक का पहला टीजर कंपनी ने हाल ही में शेयर किया है। कंपनी द्वारा शेयर किए टिजर में यह बाईक काफी आकर्षक नजर आती है। अब खबर में इसके बारे में जानिए।

जानिए कब होगी लॉन्च

टीजर में केवल बाइक की आगे झलक देखने को मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने इसकी कीमत की अभी तक पुष्टी नहीं की है। कंपनी का कहना है कि पूरी जानकारी यानी इसके फीचर्स और रेंज स्पेसिफिकेशन, के बारे में लॉन्चिग के समय ही बताया जाएगा। कंपनी ने टीजर जारी करते हुए टैगलाइन Unleash The Bold दी गई है। कंपनी ने इसके लॉन्चिंग के बारे में बताया कि 30 अप्रैल 2026 को इसे लॉन्च किया जाएगा।

दमदार डिजाइन और स्टाइल के साथ देखने को मिल सकती है

कंपनी द्वारा जारी टीजर के अनुसार यह लगता है कि पहले अन्य मॉडलों के मुकाबले यह ज्यादा दमदार और आकर्षक हो सकती है। क्योंकि इसके टीजर की झलक में देखने को मिलता है कि LED हेडलैंप जो प्रोजेक्टर लेंस के साथ है ऊपर U-शेप की LED लाइट बार दी गई है, जो डे-टाइम रनिंग लाइट का काम करती है। कंपनी द्वारा और जानकारी साझा नहीं की गई है।

इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जानकारी आना बाकी

नई इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर अभी कई अहम जानकारियां सामने आना बाकी हैं। बैटरी क्षमता, रेंज, चार्जिंग टाइम, पावर आउटपुट और कीमत जैसी डिटेल्स का खुलासा 30 अप्रैल को होने वाले लॉन्च इवेंट में किया जाएगा। इसके अलावा यह भी अभी साफ नहीं है कि कंपनी इस नए मॉडल को अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में किस सेगमेंट में रखेगी।

Leave a Comment